किसान मंडी में नकली नोट चलाकर खरीदारी करने का मामला,दोनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

Edited By Updated: 27 Mar, 2023 07:24 PM

police raids continue in search of third accused

किसान मंडियों में 500-500 के नकली नोट चलाने के दोनों आरोपियों को जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 2 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद फेज-1 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों अमित ओर हरमनप्रीत को पुनः पेश किया था।

मोहाली, (संदीप): किसान मंडियों में 500-500 के नकली नोट चलाने के दोनों आरोपियों को जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 2 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद फेज-1 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों अमित ओर हरमनप्रीत को पुनः पेश किया था।

 

 

पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी भिवानी से नकली नोटों की खेप लेकर आते थे। फिर किसान मंडी और रात के समय सड़क किनारे खड़े आइसक्रीम वालों को नकली नोट देकर छोटी- मोटी खरीदारी कर असली नोट अपने पास एकत्रित कर लेते थे।

 

 

 

आरोपी तीसरे साथी के साथ भिवानी से नकली नोटों की खेप लेकर आते थे और फिर यहां चला देते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अभी तक चार बार नकली नोटों की खेप लेकर आ चुके हैं। आरोपी एक बार 30 हजार, 60 हजार, 25 हजार और चौथी बार 25 हजार की खेप लेकर आए हैं। इसे आगे मोहाली और आसपास के एरिया में चला चुके हैं। पुलिस अब तीसरे साथी और भिवानी में जहां से फर्जी नोटों की खेप लेकर थे वहां उनके साथियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने की मुहिम में जुट गई है।

 

 

इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-8 चौकी प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी की कार से करीब 17 हजार के 500-500 के नकली नोट बरामद किए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!