Daily horoscope : जानिए, आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Sep, 2026 07:25 AM

मेष : खान-पान में पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट कुछ न कुछ बिगड़ा रहेगा, मौसम
मेष : खान-पान में पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट कुछ न कुछ बिगड़ा रहेगा, मौसम के एक्सपोइजर से भी बचाव रखना सही रहेगा।
वृष: कारोबारी कामों की दशा ठीकठाक, मगर दोनों पति-पत्नी में किसी न किसी बात पर कुछ नाराजगी तथा खटपट रह सकती है।
मिथुन: डरे-डरे तथा डावांडोल मन के कारण आप किसी भी काम या प्रोग्राम को हाथ में लेने से बचेंगे, सफर भी टाल दें।
कर्क : धार्मिक कामों में जी न लगेगा, बेकार कामों की तरफ भटकते अपने मन पर जब्त रखें, मगर आम हालात पहले जैसे रहेंगे।
सिंह : भागदौड़ करने के बावजूद जमीनी कामों के लिए आपकी मेहनत बेनतीजा सी रहेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।
कन्या : कामकाजी साथियों के तौर-तरीकों से आपको परेशानी मिल सकती है, कारोबारी भागदौड़ भी बेअर्थ सी जाएगी।
तुला: न तो उधारी में फंसें और न ही कोई कारोबारी टूर करें, किसी की अर्थ जिम्मेदारी में भी न फंसें।
वृश्चिक: व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, डावांडोल मन के कारण आप किसी भी काम को फाइनल न कर सकेंगे।
धनु : खर्चों के कारण अर्थ दशा टाइट रहेगी, किसी के नीचे अपनी पेमैंट फंसाने से भी बचें।
मकर: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभकारी।
कुंभ: सरकारी कामों के लिए सितारा ढीला, इसलिए आपका कोई भी सरकारी यत्न सिरे न चढ़ सकेगा।
मीन : सोच-विचार में नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, कमजोर मनोबल के कारण आप किसी भी प्रोग्राम को आगे न बढ़ा सकेंगे।