PU में SOI का परचम, चेतन चौधरी बने नए प्रैजीडैंट

Edited By Priyanka rana,Updated: 07 Sep, 2019 08:48 AM

pu

पी.यू. में शुक्रवार को हुए स्टूडैंट काऊंसिल चुनावों में शिरोमणि अकाली दल समर्थित पार्टी स्टूडैंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) के चेतन चौधरी 2792 वोट हासिल कर प्रैजीडैंट बने।

चंडीगढ़(रश्मि) : पी.यू. में शुक्रवार को हुए स्टूडैंट काऊंसिल चुनावों में शिरोमणि अकाली दल समर्थित पार्टी स्टूडैंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) के चेतन चौधरी 2792 वोट हासिल कर प्रैजीडैंट बने। चेतन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए.बी.वी.पी.) के उम्मीदवार पारस को 479 वोटों से हराया। 

पारस को 2313 वोट मिले। इससे पहले सोई ने वर्ष 2015 में गठबंधन में जीत हासिल की थी। वहीं, बाकी तीन पदों पर नैशनल स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया (एन.एस.यू.आई.) के उम्मीदवार जीते। एन.एस.यू.आई. के राहुल कुमार ने 3520 वोट हासिल किए और 988 वोटों से जीतकर वाइस प्रैजीडैंट बने। एन.एस.यू.आई. के ही तेगबीर 3188 वोट हासिल कर सैक्रेटरी पद पर 10 वोट से चुनाव जीते। 

एन.एस.यू.आई. ने सैक्रेटरी पद ए.बी.वी.पी. के साथ गठबंधन में लड़ रही इनसो के उम्मीदवार गौरव दूहन को कड़ी टक्कर देते हुए 10 वोटों से हराया है।
ज्वाइंट सैक्रेटरी के पद पर एन.एस.यू.आई. मनप्रीत सिंह महल ने 3796 वोट हासिल कर 1864 वोटों से जीत हासिल की। मनप्रीत सिंह पी.यू. में अब तक सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले उम्मीदवार भी बन गए हैं। एन.एस.यू.आई. ने वर्ष 2013, 2014 और 2017 में जीत हासिल की थी। 

पार्टी        सोई       एन.एस.यू.आई.    ए.बी.वी.पी.    एस.एफ.एस.
प्रैजीडैंट     2792    2253                 2313            2271    
वी.पी.       2532    3520                1605             ---
सैक्रेटरी     2394    3188                3178             ---
ज्वाइंट सै. 1545    3796               1932    

स्टूडैंट्स के लिए की घोषणाओं को जल्द पूरा किया जाएगा :
चेतन चौधरी ने कहा कि स्टूडैंट्स के लिए की गई घोषणाओं को हम जल्द पूरा करेंगे। सबसे पहले स्टूडैंट्स की प्लेसमैंट, सुरक्षा के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे। चेतन चौधरी नवांशहर, पंजाब से हैं। पिता बालूराम का ट्रांसपोर्ट का बिजनैस है। चेतन चौधरी (23) उर्दू विभाग से हैं। उनका शौक क्रि केट खेलना हैं। उनके मुताबिक वह पॅालीटिक्स में नहीं जाना चाहते हैं।

कैंपस में मूलभूत सुविधाओं के लिए करेंगे काम :
तेगबीर सिंह (21) चंडीगढ़ से हैं। वह यू.आई.आई.टी. के स्टूडैंट हैं और पहले पुसू से और बाद से एन.एस.यू.आई. से जुड़े। उनके पिता प्रीतपाल सिंह सरकारी नौकर हैं। वह कैंपस और यू.आई.ई.टी. की मूलभूत सुविधाएं जुटाना चाहते हैं। साथ ही साउथ कैंपस में डिस्पैंसरी का भी मुद्दा रखेंगे। इसके अलावा मिनी स्टूडैंट सैंटर, इंटर लिंक विभाग और प्लेसमैंट पर भी काम करना चाहते हैं। 

स्टूडैंट्स की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे :
पॉलीटिक्स में जाने की चाह रखने वाले राहुल कुमार लुधियाना, पंजाब से हैं। वह कैमीकल विभाग के स्टूडैंट रहे हैं, अभी एंथ्रोपॉलाजी विभाग के स्टूडैंट हैं। उनके पिता अशोक कुमार बिजनेसमैन हैं। राहुल ने बताया कि उनकी प्लेसमैंट  भी हो गई थी, लेकिन पॉलीटिक्स में जाने के लिए ही उन्होंने प्लेसमैंट छोड़ दी। राहुल ने कहा कि स्टूडैंट्स की उम्मीदों पर वह खरा उतरने की कौशिश करेंगे। 

हॉस्टलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार की कोशिश करेंगे :
ऊना के मनप्रीत सिंह महल (23) सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं। उनके माता-पिता पैरा मिलिट्री में हैं। हिमाचल यूनिवसिटी में भी पॉलीटिकल व सोशल एक्टिीविटी से जुड़े रहे हैं। बी.एससी. आनर्स कैमिस्ट्री, एम.एससी. कर चुके हैं। वह चाहते हैं स्टूडैंट्स की करिकुलर एक्टिीविटी को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि हॉस्टलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरा करवाना व स्टूडैंट वैल्फेयर के लिए काम करना है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!