मौसम ने ली करवट, 7 डिग्री लुढ़का पारा

Edited By Priyanka rana,Updated: 24 May, 2019 09:46 AM

rain

एक दिन पहले जहां मई का सबसे गर्म दिन रहा, वहीं वीरवार को मौसम ने करवट बदली।

चंडीगढ़(पाल) : एक दिन पहले जहां मई का सबसे गर्म दिन रहा, वहीं वीरवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह से बारिश होने जैसा मौसम बना रहा। बीच-बीच में लगा कि बूंदाबांदी होगी, लेकिन बादल बिन बरसे ही लौट गए। दिन में धूल भरी हवाएं चलती रही। बुधवार रात का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को पारा 7 डिग्री लुढ़क कर 34.2 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सैल्सियस रहा। 

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव हो रहा है, जिसके कारण मौसम बदल रहा है। शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है लेकिन अगर कल बारिश नहीं होती तो आने वाले दिनों में साफ रहेगा। शनिवार को आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस रह सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!