वर्ल्ड लैवल पर गिरी PU की रैंकिंग, किसी भी पायदान पर नहीं

Edited By Priyanka rana,Updated: 23 Oct, 2019 10:53 AM

ranking of pu

क्यू.एस. की ओर से वर्ल्ड लैवल पर जारी की गई रैंकिंग में पी.यू. 2020 में क्यू.एस. ग्लोबल वर्ल्ड रैंकिंग में किसी भी स्थान पर नहीं है। वहीं पहली 150 रैंकिंग में भारतीय यूनिवर्सिटी किसी भी रैंक पर अपना स्थान नहीं बना पाई है।

चंडीगढ़(रश्मि) : क्यू.एस. की ओर से वर्ल्ड लैवल पर जारी की गई रैंकिंग में पी.यू. 2020 में क्यू.एस. ग्लोबल वर्ल्ड रैंकिंग में किसी भी स्थान पर नहीं है। वहीं पहली 150 रैंकिंग में भारतीय यूनिवर्सिटी किसी भी रैंक पर अपना स्थान नहीं बना पाई है। 

वहीं वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फिजीक्स एंड एस्ट्रोनॉमी विषय में पी.यू. 451 से 500 के बीच की रैंकिंग पर है, जबकि क्यू.एस. की इंडियन रैंकिंग में पी.यू. 51वें  से 55वें रैंक के बीच है। पिछले वर्ष 2019 में 49वां रैंक था। क्यू.एस. ने पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भारतीय स्तर के शिक्षण संस्थानों की अलग रैंकिंग लिस्ट पब्लिश की है। इंटरनैशनल लैवल की रैंकिंग में भारतीय यूनिवर्सिटियों को शामिल ही नहीं किया गया है।

आई.आई.टी. मुंबई                     पहले
इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस    दूसरे 
आई.आई.टी. दिल्ली                  तीसरे
इन विभिन्न पायदानों पर पी.यू. की रैंकिंग
अकादमिक रैपुटेशन                  46.2
इम्पलॉयर रैपुटेशन                   30
एच-इंडैक्स सिटिएशन              79.7
सिटिएशन प्रति पेपर                78.7
पी.यू. ब्रिक्स रैंकिंग में पी.यू. को 195 रैंक मिला है। 
ओवरऑल स्कोर                     30.1        
अकादमिक रैपुटेशन                 38.1         
इम्पलॉयर रैपुटेशन                  27.5
फैकल्टी स्टूडैंट                        5.8
इंटरनैशनल स्टूडैंट                  5.1
पेपर पर फैकल्टी                    39.2
फैकल्टी स्टाफ विद पीएचडी     42.7

वर्ष 2017 में 701 थी वर्ल्ड रैंकिंग :
पिछले वर्ष भी पी.यू. 801 से 1000 के बीच किसी भी स्थान पर नहीं थी, जबकि 2018 में पी.यू. की रैंकिंग 801 से 1000 के बीच थी। वहीं 2017 में पी.यू. की रैंकिंग 701 थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!