Edited By Priyanka rana,Updated: 11 Aug, 2019 11:54 AM
पंचकूला में दो साल के मासूम बच्चे के साथ एक युवक ने कुकर्म किया। आरोपी ने हैवानियत को उस समय अंजाम दिया जब घर मेंं बर्थ-डे पार्टी चल रही थी।
पंचकूला(चंदन) : पंचकूला में दो साल के मासूम बच्चे के साथ एक युवक ने कुकर्म किया। आरोपी ने हैवानियत को उस समय अंजाम दिया जब घर मेंं बर्थ-डे पार्टी चल रही थी। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी बच्चे के परिजनों का जानकार है। शुक्रवार को बच्चे की मां की बर्थ-डे पार्टी थी। इसमें आरोपी को भी बुलाया था। सभी घर के लोग पार्टी में व्यस्त थे तभी आरोपी ने मौका देख कर बच्चे को उठाया और दूसरे कमरे में ले गया और वहां हैवानियत को अंजाम दिया। आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।