रिजल्ट: इस साल भी पिछड़े सरकारी स्कूल

Edited By bhavita joshi,Updated: 04 May, 2019 01:29 PM

result this year too backward government schools

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ट्राईसिटी के 12वीं के परिणाम में भी इस साल भी जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षा परिणाम ट्राईसिटी में 100 प्रतिशत रहा है जबकि केन्द्रीय विद्यालय संगठन दूसरे, प्राइवेट स्कूल तीसरे और सरकारी स्कूल चौथे स्थान पर रहे हैं।

पंचकूला(आशीष): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ट्राईसिटी के 12वीं के परिणाम में भी इस साल भी जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षा परिणाम ट्राईसिटी में 100 प्रतिशत रहा है जबकि केन्द्रीय विद्यालय संगठन दूसरे, प्राइवेट स्कूल तीसरे और सरकारी स्कूल चौथे स्थान पर रहे हैं। जोन के पांच राज्यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ में पिछले साल के मुकाबले 12वीं कक्षा का परिणाम बेहतरीन रहा है। साल 2018 में पास प्रतिशत 85.65 प्रतिशत रहा था। वहीं इस साल पास प्रतिशत 87.57 रहा है। ट्राईसिटी मे 20130 रैगुलर बच्चों ने परीक्षा दी थी। ट्राईसिटी का पास प्रतिशत 84.81 रहा है। 

जवाहर नवोदय विद्यालय ट्राईसिटी सेे 29 लड़कियों और 42 लड़कों ने परीक्षा दी थी। वहीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 314 लड़कों ने परीक्षा दी थी जिनका परिणाम 100 प्रतिशत रहा। लड़कियो का पास प्रतिशत 99.63 प्रतिशत रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 4581 में से 3870 लड़के पास हुए हैं। लड़कियों में 3001 में से 2831 उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 84.48 लड़कियों को पास प्रतिशत 94.34 रहा है। 

सरकारी स्कूलों में 6162 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमे से 4838 उत्तीर्ण हुए हैं। जिनका पास प्रतिशत 78.51 रहा है। लड़कियों में 5734 में से 4883 उत्तीर्ण हुई हैं। जिनका पास प्रतिशत 85.16 रहा है। जोन के पांच राज्यों की अगर बात की जाए तो जम्मू-कश्मीर के बच्चों को पास प्रतिशत 95.16,हिमाचल प्रदेश का 89.75, हरियाणा का 88.38, पंजाब का 86.26, एवं चंडीगढ़ के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों का 84.81 पास प्रतिशत रहा है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!