हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, 14 लाख किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं दिया

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 01 Jun, 2023 09:02 PM

said the government has completely ruined the education

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फसल मुआवजे को लेकर भाजपा-जजपा गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 14 लाख किसानों को उनकी बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं दिया है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से...

चंडीगढ़,(बंसल): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फसल मुआवजे को लेकर भाजपा-जजपा गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 14 लाख किसानों को उनकी बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं दिया है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से करीब 17 लाख लोगों की फसल बर्बाद हुई थी, जिन्होंने ई-क्षति पोर्टल पर मुआवजे के लिए अपना पंजीकरण कराया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने इनमें से सिर्फ 3 लाख लोगों को मुआवजा दिया है। वह अपने निवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

 

 


हुड्डा ने प्रदेश सरकार द्वारा हाईकोर्ट में जमा हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि इस सरकार ने शिक्षा तंत्र को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। आज हालात यह हैं कि स्कूलों में न पढ़ाने के लिए टीचर हैं और न ही बच्चों के लिए आधारभूत सुविधाएं। आज प्रदेश के 538 स्कूलों मे लड़कियों के लिए टॉयलेट तक नहीं है। 1047 स्कूल ऐसे हैं जहां लड़कों के लिए भी टॉयलेट नहीं है। प्रदेश के 131 स्कूलों में पीने के पानी और 236 स्कूलों में बिजली की व्यवस्था नहीं है। 321 स्कूलों में चारदीवारी नहीं है। सूबे के स्कूलों में जरूरत के मुकाबले 8240 क्लास रूम और 5630 अन्य कमरों की कमी है। स्कूलों में इन व्यवस्थाओं के लिए 1784 करोड़ के बजट की जरूरत है। जबकि सरकार ने साल 2023-24 के लिए सिर्फ 424 करोड़ का बजट यानी जरूरत से 1360 करोड़ कम बजट दिया है। हैरत की बात है कि जो बजट दिया जाता है, उसे भी पूरा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। हर बार बजट का बड़ा हिस्सा लैप्स हो जाता है।

 

 

 


हुड्डा ने सूरजमुखी की फसल को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करने का विरोध किया। हुड्डा ने कहा कि सूरजमुखी की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6400 रुपए किं्वटल है, जबकि मार्कीट में किसानों को 4000 रुपए किं्वटल के दाम मिल रहे हैं। भावांतर भरपाई योजना में सरकार ने एक हजार रुपए किं्वटल की भरपाई करने का दावा किया है, जिससे किसानों को 1500 रुपए किं्वटल का नुकसान होगा।
 

 

 

 

एस.वाई.एल. मामले को उलझा रही भाजपा सरकार 
एस.वाई.एल. नहर का पानी पंजाब की बजाय हिमाचल प्रदेश के रास्ते लाने के भाजपा सरकार के प्रयासों को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब पूरे मामले को उलझाने तथा प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए किया जा रहा है। केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में है। इसलिए हरियाणा सरकार को यह फैसला लागू करवाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।
 

 

 

 

फरीदाबाद निगम में बिना काम के करोड़ों का भुगतान कर दिया
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार का सारा जोर घोटालों को अंजाम देने पर है। पिछले दिनों आई सी.ए.जी. की रिपोर्ट में भी कई घोटालों का खुलासा हुआ है। इससे पता चला है कि फरीदाबाद नगर निगम में बिना काम के ही 200 करोड़ रुपए का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया। इसी तरह गन्नौर मंडी में ठेका देने के मामले में भी घोटाला सामने आया है। इन तमाम गड़बड़झालों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कौशल रोजगार निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए कहा कि पहले युवाओं को लगाया जाता है और फिर उन्हें वेतन नहीं देकर नौकरी से निकाल दिया जाता है। 
 

 

 

 

अब तक लीक हुए करीब 30 पेपर 
हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अब तक 30 पेपर लीक हो चुके हैं। अब पेपर लीक की नई तकनीक प्रयोग में लाई जा रही है। एच.सी.एस. की प्रारंभिक परीक्षा में 32 सवाल पिछली परीक्षा के पूछे गए हैं। उन्होंने राज्य के सरकारी विभागों में 2 लाख पद खाली होने की बात कही है, जिन पर भॢतयां नहीं हो रही हैं।
 

 

 

 

 

कांग्रेस व भाजपा के बीच मुकाबला होगा
एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। आम आदमी पार्टी का राज्य में कोई जनाधार नहीं है। आदमपुर उपचुनाव में आप उम्मीदवार को मिले गिनती के वोट इसका उदाहरण है। हुड्डा ने राष्ट्रीय स्तर पर आप व कांग्रेस की बढ़ती नजदीकियों से जुड़े सवाल पर कहा कि नीतिगत फैसले हमारा केंद्रीय नेतृत्व लेता है। हरियाणा में कांग्रेस मजबूत और सक्षम है तथा अपने बूते पर चुनाव लडऩे को तैयार है। अम्बाला लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी से जुड़े सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ है कि केंद्रीय नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा, सभी कांग्रेसजन मिलकर उसे चुनाव जिताएंगे। पहलवानों के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि इस मामले में भाजपा-जजपा सरकार की चुप्पी ङ्क्षनदनीय है। हुड्डा ने बताया कि 5 जून को रोहतक में संत कबीरदास की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस नेता राजकुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने बुधवार को हुड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात की। विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम अब भिवानी में 25 जून की बजाय 9 जुलाई को होगा। हुड्डा ने बताया कि 7 लोकसभा क्षेत्रों में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम हो चुके हैं। भिवानी में 8वां कार्यक्रम होगा। इसके बाद रोहतक और हिसार 2 लोकसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने बाकी रह जाएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!