संजय टंडन बने UTCA के अध्यक्ष

Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Sep, 2019 02:29 PM

sanjay tandon

संजय टंडन को यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन (यू.टी.सी.ए.) का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया।

चंडीगढ़(लल्लन) : संजय टंडन को यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन (यू.टी.सी.ए.) का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू किए जाने की दिशा में बी.सी.सी.आई. के निर्देशों पर देशभर की राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव हो रहे  हैं। 

इसी कड़ी में दो महीने पूर्व बी.सी.सी.आई. से मान्यता हासिल करने वाली यू.टी.सी.ए. के भी चुनाव कराए गए। मान्यता मिलने के बाद यू.टी.सी.ए. ने नए सिरे से चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन किया है। वर्ष 2016 में पहली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कायम टंडन को चुनाव में निर्विरोध रूप से चुना गया।

पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी अनिल कुमार चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहे। देश दीपक खन्ना को सचिव, देविंदर शर्मा को कोषाध्यक्ष, हरि सिंह खुराना को उपाध्यक्ष और युवराज महाजन को निर्विरोध संयुक्त सचिव चुना गया। विकाा-रे को एपैक्स मैंबर (शीर्ष सदस्य) के तौर पर चुना गया। क्रिकेट स्टेडियम सैक्टर-16 की बजाए एक निजी होटल में चुनाव प्रक्रिया 60 सदस्यों की मौजूदगी में पूरी की गई।

युवराज-चेतन शर्मा भी रहे मौजूद :
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज सिंह के अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा और वी.आर.वी. सिंह ने भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

यू.टी.सी.ए. के दूसरे गुट ने लगाए भाई-भतीजावाद के आरोप :
प्रदीप छाबड़ा की अगुवाई वाले यू.टी.सी.ए. के दूसरे गुट ने चुनाव पर सवाल उठाते हुए भाई-भतीजावाद के आरोप तक लगाए। उन्होंने चुनाव से पहले तक बी.सी.सी.आई. सी.ई.ओ. को चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप किए जाने और इसे रोके जाने की मांग तक की। उन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया, एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों के नामों की सूची, उनकी उम्र तक पर सवाल उठाए। 

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मनन वोहरा को टीम की कमान :
यू.टी.सी.ए. ने विजय हजारे ट्राफी के लिए टीम का चयन भी कर लिया है। टीम की कमान मनन वोहरा को सौंपी गई है। यू.टी.सी.ए. की टीम को प्लेट ग्रुप में जगह दी गई है। टीम अपने सभी मैच देहरादून में खेलेगी। 

पहला मैच उत्तराखंड से होगा। इसके बाद 28 सितम्बर को मेघालय से, 30 सितम्बर को असम से, 3 अक्तूबर को नागालैंड से, 7 अक्तूूबर को अरुणाचल प्रदेश से,10 अक्तूबर को मणिपुर से, सिक्किम से 12 अक्तूबर को, 14 अक्तूबर को पुड्डूचेरी से खेलेगी।

ये है टीम : 
चुने गए खिलाडिय़ों में बिपुल शर्मा, अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी, उदय कौल, प्रीतकमल, गुरिंदर सिंह, अर्पित पन्नू, बरिंदर संरा, एस. निरमोही, अनिरूध, जसकरन बुट््टर, गौरव पूरी,अंकित  कौशिक और जसकरन सोही। टीम में स्टैंड बाई खिलाडिय़ों को भी जगह दी गई है। 

उनमें कुणाल महाजन को मध्यक्रम में, अमित पराशर को सलामी बल्लेबाज, मनदीप सिंह को तेज गेंदबाज, गौरव गंभीर को ऑफ स्पिनर, गुरकिरत वालिया को मध्यक्रम में, करनवीर को लेग स्पिनर को तौर पर जगह दी गई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!