9 नवम्बर तक पार्किंग के लिए खुलेंगे स्कूल गेट, रातभर वाहन खड़े किए तो जब्त होंगे

Edited By bhavita joshi,Updated: 23 Oct, 2018 08:46 AM

school gate to open for parking till 9th november

यू.टी. एजुकेशन डिपार्टमैंट ने त्यौहारों के सीजन में आम जनता के लिए विभिन्न सैक्टरों के 27 स्कूलों और कालेजों को 9 नवम्बर तक पार्किंग के लिए खोल दिया है।

चंडीगढ़ (साजन) : यू.टी. एजुकेशन डिपार्टमैंट ने त्यौहारों के सीजन में आम जनता के लिए विभिन्न सैक्टरों के 27 स्कूलों और कालेजों को 9 नवम्बर तक पार्किंग के लिए खोल दिया है। इसमें सैक्टर 8, 15,18, 19, 20, 22, 32, 34, 35, 37, 38, 40, 41, 44, 46 और मनीमाजरा के स्कूल कालेज शामिल हैं। स्कूल और कालेज बंद होने के बाद आम पब्लिक यहां अपने व्हीकल पार्क कर सकती है। एजुकेशन डिपार्टमैंट की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि पब्लिक अगर यहां पार्किंग करती है तो विभाग और स्कूल-कालेज प्रशासन किसी भी तरह के वाहनों के डैमेज के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। 

स्कूल-कालेज के प्लेग्राऊंड में पब्लिक को व्हीकल खड़ा करने से मना किया गया है। गवर्नमैंट हाऊसिज रैजीडैंट वैल्फेयर सोसायटीज के प्रैजीडैंट विनोद वशिष्ट ने कहा कि त्यौहारों के दिनों में लोगों को पार्किंग एरिया प्रदान करने का विभाग का यह सही कदम है। लोगों को यह भी हिदायत दी गई है कि वह इन पार्किंग एरिया में पूरी रात के लिए अपना वाहन खड़ा न करें। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसका व्हीकल पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जाएगा। 

कम्युनिटी पार्किंग के कांसैप्ट पर काम करना चाहिए
सैक्टर 44 रैजीडैंट वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रैजीडैंट वीके निर्मल के मुताबिक दक्षिणी सैक्टरों में भी लोगों को पार्किंग एरिया बनाने से राहत मिलेगी।  सैक्टर 27 रैजीडैंट वैल्फेयर एसोसिएशन के सदस्य और रिटायर्ड चीफ आर्कीटैक्ट सुभाष स्वामी ने कहा कि लोकल टाऊन प्लानिंग डिपार्टमैंट को कम्युनिटी पार्किंग के कांसैप्ट पर काम करना चाहिए। 

16 व्यस्त मार्कीटों में 28 अस्थाई पार्किंग स्पेस की लिस्ट जारी

मार्कीट           यहां पार्क कर सकेंगे वाहन 
सैक्टर-8       गवर्नमैंट मॉडल हाई स्कूल सैक्टर-8 बी
सैक्टर-15     गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-15 सी के
                  नजदीक स्थित गुरुद्वारा साहिब 
सैक्टर-22    गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-22 ए
                  गवर्नमैंट मॉडल हाई स्कूल सैक्टर-22 सी सैक्टर-22 ए 
                 गवर्नमैंट स्कूल के सामने मौजूद स्मॉल पार्क ग्राउंड में 
सैक्टर-18    गवर्नमैंट गल्र्स मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-18डी
सैक्टर-19    गवर्नमैंट हाई स्कूल सैक्टर-19डी, गवर्नमैंट मॉडल सीनियर
                   सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-19सी
सैक्टर-20    गवर्नमैंट गल्र्स मॉडल सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-20बी,

                   गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-20डी, 
                    गवर्नमैंट मॉडल हाई स्कूल सैक्टर-20डी
मनीमाजरा मार्कीट    गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मनीमाजरा
                             मनीमाजरा बस स्टैंड के समीप गवर्नमैंट मॉडल हाई स्कूल 
सैक्टर-32    गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-32सी
सैक्टर-34    गवर्नमैंट मॉडल हाई स्कूल सैक्टर-34सी 
सैक्टर-44    संजय पब्लिक  स्कूल सैक्टर-44 के पास मौजूद
                  खाली स्पेस पर गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-44

मार्कीट            यहां करें पार्किंग 
सैक्टर-46    सैक्टर-46         गवर्नमैंट कॉलेज         जी.एस.एस.एस.         -46 डी
सैक्टर-35    जी.एम.एस.एस.         स्कूल-35 डी 
                -गवर्नमैंट मॉडल            स्कूल-35 सी
सैक्टर-37    जी.एम.एच.                 स्कूल -37सी 
                -गवर्नमैंट मॉडल            स्कूल-37 सी
सैक्टर-38    जी.एम.एच.              स्कूल-38 डी
सैक्टर-40    गवर्नमैंट मॉडल         हाई स्कूल-40ए, 
                   -गवर्नमैंट मॉडल       स्कूल-40 बी
सैक्टर-41    गवर्नमैंट मॉडल         स्कूल-41 डी   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!