प्रशासन ने बी-टाइप ऑक्सीजन सिलैंडर के लिए कम की सिक्योरिटी राशि

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 15 May, 2021 09:06 PM

security amount

अब 25 हजार रुपए की जगह देने होंगे 10 हजार रुपए

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): यूटी प्रशासन ने शनिवार को बी-टाइप के ऑक्सीजन सिलैंडर की सिक्योरिटी राशि को 25 हजार रुपये से घटाकर 10 हजार रुपये करदिया। डी-टाइप सिलैंडर के लिए लोगों को अभी भी 25 हजार रुपए ही सिक्योरिटी देनी होगी। गैस भराने का खर्च अलग होगा। ये आदेश शहर में ऑक्सीजन सप्लाई के नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग की तरफ से जारी किए गए हैं। घर में अपना इलाज करा रहे कोरोना के मरीजों के लिए उनके परिजन चंडीगढ़ में ऑक्सीजन सिलैंडर भरवा सकेंगे, इसलिए ही ये व्यवस्था शुरू की गई है। 


ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है
यू.टी. प्रशासन ने निजी सिलैंडरों को भरवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑक्सीजन सिलैंडर सिर्फ उन्हें ही भर कर दिया जाएगा, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया होगा और आवेदन को मंजूरी मिली होगी। वैबसाइट द्धह्लह्लश्च://ष्द्धड्डठ्ठस्रद्बद्दड्डह्म्द्ध.द्दश1.द्बठ्ठ/ पर जाने के बाद दाएं तरफ ई-परमिट फॉर ऑक्सीजन का लिंक है, जहां क्लिककरने के बाद एक पेज खुलेगा। यहां सभी जानकारी भरनी होगी। ऑक्सीजन की आवश्यकता के लिए डॉक्टर द्वारा लिखी गई पर्ची व कोई भी पते का सबूत देना होगा। जैसे ही आवेदन को मंजूरी मिलेगी, आनेदनकत्र्ता को ई-परमिट जारी कर दिया जाएगा। ये दो दिन के लिए मान्य होगा। ई-परमिट को प्रिंट कराने की जरूरत नहीं होगी। ई-परमिट को दिखा कर सुपर एजैंसीज, इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 स्थित 40-एम.डब्ल्यू. (मोबाइल नंबर-9888035000) से अतिकतम दो सिलैंडर भरवा सकेंगे। शनिवार को शहर के कई लोगों ने सिक्योरिटी राशि के ज्यादा होने की शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासन ने बी-टाइप सिलैंडर के लिए दाम घटा लिए।

ये तय किए गए हैं नए दाम - 
अगर आपके पास सिलैंडर नहीं है तो...
डी-टाइप सिलैंडर के लिए 25 हजार और बी-टाइप सिलैंडर के लिए 10 हजार रुपए की सिक्योरिटी। सिलैंडर वापस देने पर 100 रुपए रोजाना के काटने के बाद बाकी पैसे वापस।
डी-टाइप सिलैंडर के रिफिलिंग के लिए 295 रुपए + 12 प्रतिशत जी.एस.टी.
बी-टाइप सिलैंडर के रिफिलिंग के लिए 175 रुपए + 12 प्रतिशत जी.एस.टी.

अगर किसी के पास खाली सिलैंडर है तो...
डी-टाइप सिलैंडर के रिफिलिंग के लिए 295 रुपए + 12 प्रतिशत जी.एस.टी.
बी-टाइप सिलैंडर के रिफिलिंग के लिए 175 रुपए + 12 प्रतिशत जी.एस.टी.

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!