हिरासत से भागने की नीयत से आरोपी ने कार का स्टेयरिंग घुमाया

Edited By pooja verma,Updated: 11 Nov, 2019 10:23 AM

the intention of escaping from custody

युवती को घर से भगाने से मामले के आरोपी को ले जा रही हरियाणा पुलिस की गाड़ी खरड़-कुराली हाईवे पर गांव खानपुर के पास हादसे का शिकार हो गई।

खरड़ (रणबीर): युवती को घर से भगाने से मामले के आरोपी को ले जा रही हरियाणा पुलिस की गाड़ी खरड़-कुराली हाईवे पर गांव खानपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। आरोपी युवक ने पुलिस हिरासत से फरार होने के मकसद से अचानक गाड़ी का स्टेयरिंग एक तरफ घुमा दिया। कार अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच की रेलिंग को तोड़ते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

 

हादसे में महिला होम गार्ड सहित दो पुलिस कर्मी घायल हो गए और एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। घायलों को सिविल हस्पताल खरड़ भर्ती करवाया गया है। युवती को भगाने के आरोप में नामजद था। यू.पी. के गांव सुरेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी मगलौरा में विवाहित थी। उसे कुछ समय पहले एक लड़का भूपिंद्र घर से भागा लाया था। उसके खिलाफ थाना मधुबन, जिला करनाल में मामला दर्ज है। उन्हें लड़के और लड़की की खरड़ के पास गांव ननहेड़ीयां में मौजूद होने की जानकारी मिली थी। 

 

रविवार को वह ए.एस.आई. अशोक कुमार, महिला होमगार्ड तुलसी व एक अन्य कर्मी सहित उसे पकडऩे के लिए आए थे। रविवार शाम को गांव में उन्हें लड़की तो नहीं मिली लेकिन भूपिंद्र को काबू कर लिया।  वह उसको हिरासत में ले अपने साथ कार में ले जा रहे थे। गांव खानपुर के पास आरोपी भूपिंद्र ने कार चालक के स्टेरिंग को पकड़कर घुमा दिया। कार हाईवे के बीच की रेलिंग को तोड़ते हुई हादसे का शिकार हो गई। पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालांकि काबू किया गया युवक पुलिस हिरासत से भागने में कामयाब नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. सिटी खरड़ भगवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!