जनता को मिलने वाली सुविधाओं से तय होती है लोकतंत्र में लोकप्रियता: मनोहर लाल

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 17 May, 2022 07:56 PM

the role of legislators is important in making them aware of online schemes

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में लोकप्रियता इस बात से तय होती है कि जनता को कितनी सुविधाओं का लाभ समय पर और घर के दरवाजे पर मिलता है। उन्होंने कहा विकास के साथ-साथ पारदॢशता लोकतंत्र में सुशासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण...

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में लोकप्रियता इस बात से तय होती है कि जनता को कितनी सुविधाओं का लाभ समय पर और घर के दरवाजे पर मिलता है। उन्होंने कहा विकास के साथ-साथ पारदॢशता लोकतंत्र में सुशासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों में पारदॢशता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, खासकर आई.टी. के जरिए ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत किया है। इसके जरिए भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आई.टी. से जुड़ी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए विधानसभा सदस्यों के लिए चंडीगढ़ में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोल रहे थे।

 


अधिकतर सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन शुरू कर मिसाल कायम की
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम सुशासन का संकल्प लेकर सरकार में आए थे, उसी संकल्प को पूरा करने के लिए दिन रात जुटे हैं। उन्होंने कहा कि शासन में देरी और भ्रष्टाचार को आई.टी. के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। जिस भी सिस्टम में मानवीय हस्तक्षेप कम होगा उसमें काम तेजी से होगा, समयबद्ध होगा और भ्रष्टाचार की संभावना नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अधिकतर सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन शुरू करके देशभर में मिसाल कायम की है। केंद्र सरकार ने हरियाणा की कई योजनाओं को सराहा है और राष्ट्रपति ने डिजिटल अवॉर्ड दिया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम के बारे में जनता में जागरूकता बहुत जरूरी है। विधायक इसमें बहुत अहम भूमिका निभा सकते हैं, उन्हें आगे आना होगा।

 


-विधायकों द्वारा पोर्टल पर डाले गए सुझावों को लागू करें अधिकारी
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निर्देश दिए कि इन पोर्टलस पर जैसे विधायक अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग दर्ज कर सकते हैं, वैसे मंत्रियों के लिए यह सुविधा पूरे हरियाणा के लिए हो ताकि मंत्री हरियाणा के किसी भी हिस्से से संबंधित मांग को पोर्टल पर डाल सकें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टलस को लेकर विधायकों की ओर से मिल रहे सुझावों का संज्ञान लेकर इन्हें भी लागू किया जाए।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!