Edited By bhavita joshi,Updated: 09 Apr, 2019 03:02 PM
शहर मेंं चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
पंचकूला(चंदन): शहर मेंं चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सैक्टर-25 के बंद घर से चोर करीब 11 लाख कैश व लाखों की ज्वैलरी चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सैक्टर-25 निवासी सुनिल ने बताया की वे शनिवार को परिवार के साथ मथुरा वृन्दावन गए थे। रविवार देर रात वे वापिस घर पहुंचे।
उन्होंने देखा की दरवाजा टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से करीब 11 लाख कैश, और 11 लाख रुपए के सोने व चांदी की ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की।