शहरवासियों के लिए राहतभरी खबर, अब दोपहर में भी मिलेगा दो घंटे पानी

Edited By Priyanka rana,Updated: 03 Jan, 2020 08:47 AM

two hours of water will be available in the afternoon

चंडीगढ़ निगम ने शहर में जलापूर्ति की दरें बढ़ाए जाने के बाद अब लोगों को दोपहर के समय भी पानी की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है।

चंडीगढ़(राय) : चंडीगढ़ निगम ने शहर में जलापूर्ति की दरें बढ़ाए जाने के बाद अब लोगों को दोपहर के समय भी पानी की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। 

निगम के प्रयास सफल रहे तो 5 जनवरी (रविवार) से दोपहर 12 से 2 बजे तक शहरवासियों को पानी की आपूर्ति उपलब्ध होगी। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना था कि निगम के इंजीनियरिंग विंग की ओर से पिछले कुछ दिन से इसका अभ्यास किया जा रहा है व वह सफल रहा है।

एक घंटे पहले चालू की जाएंगी मशीनें :
सूत्रों के अनुसार निगम को इसके लिए भाखड़ा नहर के कच्चे पानी की पंपिंग शुरू करनी होगी व कजौली से मशीनरी को चलाने के लिए पंप लगाना होगा और सैक्टर-39 के वाटर वर्क्स तक पानी पहुंचाना होगा। पानी आपूर्ति के समय से एक घंटे पहले मशीनों को चालू किया जाएगा, ताकि आपूर्ति के लिए उचित दबाव बनाया जा सके।

पड़ेगा अतिरिक्त वित्तीय बोझ :
निगम पर इससे अतिरिक्त वित्तीय बोझ तो पड़ेगा पर सूत्रों का कहना है कि यह इतना अधिक नहीं होगा कि निगम वहन न कर पाए। उल्लेखनीय है कि निगम ने कुछ महीने पहले 29 एम.जी.डी. की अतिरिक्त पानी की आपूर्ति शुरू की थी। 

निगम सदन की पिछले दिनों हुई बैठक में इस मामले पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान पार्षदों ने शहर को अतिरिक्त पानी की आपूॢत के चलते पानी की दरों में बढ़ौत्तरी करने की अनुमति दे दी थी। पार्षदों का ही कहना था कि निगम को दोपहर की आपूर्ति शुरू करनी चाहिए, ताकि लोगों को यह महसूस हो कि निगम अतिरिक्त सुविधाएं देना चाहता है।

डबल से ज्यादा रेट :
निगम ने साल 2019 की अंतिम निगम की बैठक में पानी के रेट डबल से भी ज्यादा कर दिए थे। एजैंडे का हालांकि कांग्रेसी पार्षदों ने विरोध किया था मगर उनका विरोध काम नहीं आया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!