सैक्टर-22 से हटाए 53 वैंडर्स, 2-2 हजार चालान काटा

Edited By Priyanka rana,Updated: 18 Jul, 2019 11:24 AM

vendors challan

नगर निगम ने बुधवार को सैक्टर-22 मार्कीट में सुबह 6 बजे अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

चंडीगढ़(राय) : नगर निगम ने बुधवार को सैक्टर-22 मार्कीट में सुबह 6 बजे अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। यह अभियान सैक्टर-22 के शास्त्री मार्कीट में चलाया गया। सुबह 6 बजे शुरू किए गए अभियान के तहत 53 वैंडर्स हटाए गए, जिनके 2-2 हजार रुपए के चालान तक किए गए। 

निगम ने यहां से प्लास्टिक आइटम, रेडीमेड गारमैंट्स, चेयर, फोलङ्क्षडग टेबल तक जब्त की गई। कार्रवाई में जब्त सामान से तीन ट्रक लोड किए गए। पूरे दिन के बाद वैंडर्स अपना सामान फुटपाथ पर बांध कर चलते बनते हैं। आने वाले दिनों में निगम शहर के व्यस्ततम सैक्टरों के बाजार में भी अभियान जारी रखेगा।

अतिक्रमण से बिगड़े हैं हालात :
वार्ड नंबर-17 के अधीन आते सदर बाजार और सैक्टर-22 शास्त्री मार्कीट और इसके आस-पास अतिक्रमण इतना अधिक रहता है कि यहां से गुजरना मुश्किल बना रहता है। आग लगने जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी यहां दिक्कतें पेश आ सकती हैं। निगम जब भी मॉकड्रिल भी करता है, तब भी उसे काफी मशक्कतकरनी पड़ जाती है। 

शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर नकेल कसने के लिए पार्षदों-अधिकारियों की अगुवाई वाली नई गठित इंफोर्समैंट सब कमेटी को संचालन में अभी मंजूरी का इंतजार है। फिलहाल इस बारे में फाइल मंजूरी के लिए प्रशासन के समक्ष गई हुई है। कमेटी गठित होगी तो अतिक्रमण विंग भी अपने अभियान में और मुस्तैदी ला सकेगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!