गर्मी शुरू होते ही फिर से गहराया शहर में पानी का संकट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Apr, 2018 03:53 PM

water problem in mohali

मोहाली शहर में गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या पहली समस्या नहीं है।

मोहाली (राणा): मोहाली शहर में गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या पहली समस्या नहीं है। हर वर्ष गर्मी शुरू होते ही शहर के लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन फिर भी संबंधित अधिकारी लोगों को इस संकट से निकालने के लिए कोई मदद नहीं करते। 

 

मोहाली में जहां लो प्रैशर से पानी आता तो है, लेकिन नयागांव के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है। लोगों के घरों में पानी आए कई दिन बीच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक मोहाली शहर में फेज-1, 2, 4, 5, 9, 11 व नगर निगम के गांवों में पानी की सप्लाई का बुरा हाल है। 

 

सुबह 7 बजे जैसे ही लोग उठना शुरू होते है। पानी की सप्लाई दम तोड़ जाती है। ऐसे में ऊपरी मंजिलों में रहने वाले लोगों को ग्राऊंड फ्लोर से पानी लेकर जाना पड़ता है। वहीं, पानी की बाल्टी भरने के लिए पांच से दस मिनट का समय लगता है। वहीं, 8 बजे के बाद पानी पूरी तरह से चला ही जाता है।

 

लोग टैंकर मंगवाकर चला रहे काम, हर माह टैंकर पर खर्च कर रहे 5 से 7 हजार
लोग टैंकरों से पानी मंगवाकर काम चला रहे हैं। इसके लिए लोगों को हर माह पांच से सात हजार खर्च अतिरिक्त उठाना पड़ रहा है। दूसरी तरफ नगर निगम ने लोगों को पानी बर्बाद करने की स्थिति नोटिस से लेकर चालान तक कर रहा है। 

 

वहीं नगर निगम के अधीन आने वाले राऊंड अबाउट में पाइप लगाकर पौधों को सिंचाई की जा रही है। ऐसी ही स्थिति वीरवार को फेज-8 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भी बनी। लेकिन इस पर अधिकारियों की कोई नजर नहीं जा रही है। लोगों का कहना है कि अभी गर्मियां शुरू हो रही हैं। आने वाले समय में स्थिति और खराब होगी। ऐसे में नगर निगम को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

 

कमिश्नर ने अधिकारियों संग लिया स्थिति का जायजा 
बुधवार को शहर पहुंचे रूपनगर डिवीजन के कमिश्नर ने भी अधिकारियों से बिजली और पानी की स्थिति का जायजा लिया था। साथ ही उन्हें स्थिति सुधारने के आदेश दिए थे। फेज-2 निवासी जगदीप सिंह का कहना है कि पानी का संकट गहराया हुआ है। 

 

इसके अलावा सुबह-सुबह लोगों द्वारा जमकर पानी बर्बाद किया जाता है। बाकायदा पाइपें लगाकर गाडिय़ां धोई जाती है। वाटर सप्लाई वाले चैकिंग के लिए 8 बजे तक पहुंचे है। तब तक पानी की बर्बादी हो चुकी होती है।

 

जानकारी के मुताबिक को गर्मियों में 25 से 27 एम.जी.डी. पानी की जरूरत होती है। कजौली वाटर वर्क्स से मोहाली को दस एम.जी.डी. पानी मिलता है। जबकि तीन एम.जी.डी. पानी की सप्लाई ट्यूबवैल से होती है। 

 

वहीं, इससे फेज-एक से 11, इंडस्ट्रियल फेज-एक से पांच सात और सैक्टर-70 व 71 को पानी जाता है। इसके अलावा 66 से 69 व 76 से 80 व एयरोसिटी में ट्यूबवैलों से पानी की सप्लाई हो रही है। इसके अलावा सैक्टर-48 व 49 का एरिया शामिल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!