छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 114 नए मामले

Edited By Updated: 24 Jun, 2022 12:38 AM

pti chhattisgarh story

रायपुर, 23 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 114 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,53,470 हो गई है।

रायपुर, 23 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 114 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,53,470 हो गई है।
राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पांच व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 61 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमण के 114 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 26, दुर्ग से आठ, राजनांदगांव से आठ, बालोद से दो, कबीरधाम से एक, धमतरी से चार, बलौदाबाजार से 21, महासमुंद से एक, बिलासपुर से सात, रायगढ़ से दो, कोरबा से दो, जांजगीर-चांपा से दो, मुंगेली से एक, कोरिया से 13, सूरजपुर से 11, बलरामपुर से एक, जशपुर से एक, कांकेर से दो और बीजापुर से एक मामला है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,53,470 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,38,802 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 632 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,036 लोगों की मौत हुई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!