जुआ-सट्टा के ऑनलाइन कारोबार पर लगाम लगाने के लिये बनाए जाएंगे कड़े नियम कानून

Edited By Updated: 24 Sep, 2022 05:50 PM

pti chhattisgarh story

रायपुर, 24 सितम्बर (भाषा) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में जुआ- सट्टा के ऑनलाइन कारोबार पर रोक लगाने के लिए कड़े नियम कानून बनाने का फैसला किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 24 सितम्बर (भाषा) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में जुआ- सट्टा के ऑनलाइन कारोबार पर रोक लगाने के लिए कड़े नियम कानून बनाने का फैसला किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में जुआ और सट्टे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य में जुआ-सट्टा के विविध स्वरूपों और प्लेटफार्मों पर प्रभावी रोक लगाने और कड़े कदम उठाने के लिए आवश्यक प्रावधानों और प्रक्रियाओं का प्रारूप बनाने का निर्देश दिया है जिसके आधार पर जुआ सट्टा की रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाए जा सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य की पुलिस जुआ और सट्टा को रोकने की दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई से बचने के लिए जुआ सट्टा के अवैध कारोबार में शामिल लोगों द्वारा तकनीक का सहारा लेकर अनेक प्रकार से ऑनलाइन जुआ सट्टा कारोबार संचालित किया जाने लगा है, ऑनलाइन चलने वाला यह कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन संचालित हो रहे जुआ और सट्टा के विरुद्ध कोई विधिक प्रावधान और स्पष्ट कार्रवाई की प्रकिया न होने से इन पर प्रभावी रूप से रोक लगाने में कठिनाई आ रही है, इस दिशा में कड़ी कार्रवाई हो सके इसलिए जुआ और सट्टा पर प्रभावी रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने आवश्यक विधिक प्रावधानों और प्रक्रियाओं का प्रारूप जल्द तैयार करने का निर्देश दिया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!