HP ने भारत में पेश किया जेडबुक अल्ट्रा G3A,  जानिए क्या है कीमत

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 07:36 PM

hp launches zbook ultra g3a in india

पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एचपी ने बुधवार को भारत में 16 इंच का लैपटॉप जेडबुक अल्ट्रा जी3ए पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि यह एक थिन-एंड-लाइट मोबाइल वकर्स्टेशन है।

नई दिल्ली । पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एचपी ने बुधवार को भारत में 16 इंच का लैपटॉप जेडबुक अल्ट्रा जी3ए पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि यह एक थिन-एंड-लाइट मोबाइल वकर्स्टेशन है। इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अभियांत्रिकी, डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत 2,89,990 रुपये है, जिस पर कर का भुगतान अलग से करना होगा। 

इसमें एएमडी रायजेन एआई मैक्स प्लस प्रो प्रोसेसर है। वकर्स्टेशन जैसी परफॉर्मेंस, उच्च मेमोरी क्षमता और स्थानीय एआई क्षमता इसकी खूबियां हैं। एआई एप्लिकेशन बनाने, जटिल उत्पाद अभियांत्रिकी, इमर्सिव एक्सपीरियंस डिजाइन और उच्च रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट तैयार करने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। एचपी इंडिया इंडिया में वरिष्ठ निदेशक (एचपी सॉल्यूशंस) संजीव पाठक ने कहा, ' जैसे-जैसे एआई पेशेवर वकर्फ्लो का अभिन्न हिस्सा बन रहा है, ऐसी प्रौद्योगिकी की जरूरत बढ़ रही है जिसमें परफॉर्मेंस, मोबिलिटी और इंटेलिजेंस का समावेश हो। एचपी जेडबुक अल्ट्रा जी3ए मोबाइल वकर्स्टेशन में सीधे डिवाइस पर एआई की क्षमताएं उपलब्ध कराकर इस जरूरत को पूरा किया गया है। 

इससे उपयोगकर्ता एडवांस्ड एआई वकर्लोड चला सकते हैं और जटिल वकर्फ्लो में एजेंटिक एआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।' यह एएमडी राइजेन एआई मैक्स प्लस प्रो 495 तक के प्रोसेसर और 192जीबी तक की यूनिफाइड मेमोरी के साथ पेश किया गया है। यह 300 अरब पैरामीटर तक के लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल का स्थानीय स्तर पर समर्थन करता है। इसका 16 इंच का डिस्पले 120 हट्र्ज की रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी 96 वॉट आवर की बैटरी 14 घंटे तक की लाइफ के साथ आती है। इसमें 5जी कनेक्टिविटी प्रदान की गई है, जिससे यूजर वाई-फाई से दूर रहते हुए भी उत्पादक बने रह सकते हैं

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!