बृहस्पति ग्रह के चांद ‘यूरोपा’ में छिपा है एक विशाल समुद्र

Edited By Jyoti,Updated: 02 Aug, 2022 01:18 PM

a huge sea is hidden in jupiters moon europa

बृहस्पति ग्रह के बर्फीले चंद्रमा ‘यूरोपा’ का पता लगाने के लिए नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के मिशन ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने ‘यूरोपा क्लिपर’ नामक अंतरिक्ष यान के अहम हिस्से का निर्माण पूरा कर लिया है।...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
बृहस्पति ग्रह के बर्फीले चंद्रमा ‘यूरोपा’ का पता लगाने के लिए नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के मिशन ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने ‘यूरोपा क्लिपर’ नामक अंतरिक्ष यान के अहम हिस्से का निर्माण पूरा कर लिया है। बृहस्पति के चंद्रमा पर इंसानों के रहने की क्षमता का पता लगाने के लिए यह अंतरिक्ष यान कुछ विशेष उपकरणों से लैस होगा।
बृहस्पति, बृहस्पति ग्रह, Jupiter, Jupiter Planet, यूरोपा, Europa, Jupiters moon Europa, बृहस्पति ग्रह के चांद, Jyotish Shastra, Jyotish Gyan, Astrology in Hindi, Astrology in Hindi, Dharm, Punjab Kesari
वैज्ञानिकों का मानना है कि ‘यूरोपा’ के बर्फीले खोल के नीचे एक महासागर है जिसमें पृथ्वी के सभी महासागरों की तुलना में अधिक पानी है और यह जीवन को आश्रय दे सकता है। अंतरिक्ष यान के मुख्य हिस्से को अमरीका के मैरीलैंड में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की एप्लाइड फिजिक्स लैबोरेटरी से कैलिफोर्निया में जैट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (जे.पी. एल.) भेजा गया है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप कर
PunjabKesari
अगले 2 वर्षों में जे.पी. एल. की टीमें अंतरिक्ष यान के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ कर तैयार कर लेंगी। पूरा होने के बाद, ‘यूरोपा क्लिपर’ किसी भी ग्रह पर भेजे गए मिशन के लिए नासा द्वारा विकसित अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान बन जाएगा। इसे साल 2024 में ‘यूरोपा’ की ओर भेजे जाने की उम्मीद है। रोचक तथ्य : ‘यूरोपा’ पर बर्फ की परत लगभग 16 से 24 किलोमीटर मोटी है।

बृहस्पति, बृहस्पति ग्रह, Jupiter, Jupiter Planet, यूरोपा, Europa, Jupiters moon Europa, बृहस्पति ग्रह के चांद, Jyotish Shastra, Jyotish Gyan, Astrology in Hindi, Astrology in Hindi, Dharm, Punjab Kesari
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!