Ganesh Chaturthi Chandra Darshan: आज गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन है वर्जित, भूलकर भी न देखें चांद, लग सकते हैं ये गंभीर लांछन

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 03:37 PM

ganesh chaturthi chandra darshan

Ganesh Chaturthi Chandra Darshan: भाद्रपद शुक्ल गणेश चतुर्थी पर गणपति पूजन के दौरान चंद्र दर्शन क्यों वर्जित माना जाता है? जानें इस पावन दिन चंद्रमा देखने से लगने वाले घातक मिथ्या आरोपों और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में।

Ganesh Chaturthi Chandra Darshan:भाद्रपद शुक्ल गणेश चतुर्थी का पावन दिवस प्रथम पूज्य एवं अग्र पूजा के अधिकारी भगवान श्री गणेश जी के स्वागत का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर भक्त अपनी श्रद्धा, भक्ति और सामर्थ्य के अनुसार विघ्नहर्ता गणपति जी को अपने घर लाते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। यद्यपि गणपति स्थापना का उत्सव पारंपरिक रूप से महाराष्ट्र से जुड़ा हुआ है, लेकिन वर्तमान में यह गैर-महाराष्ट्रीयन परिवारों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने लगा है। परिवार में एक खास मेहमान की तरह 10 दिनों तक गणेश जी की विशेष खातिरदारी की जाती है, जिसके लिए पूजा घर को सजाया जाता है तथा भांति-भांति के मोदक और पकवान तैयार किए जाते हैं।

PunjabKesari Ganesh Chaturthi Chandra Darshan

'गणपति बप्पा मोरया' के भक्तिमय जयघोष, आरती, भजनों के संगीत और मोदक की खुशबू के साथ पूरा वातावरण बप्पा के आगमन के रंग में रंग जाता है। लेकिन इस पावन पर्व पर एक विशेष धार्मिक सावधानी बरतनी अत्यंत आवश्यक मानी गई है। गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन करना वर्जित होता है, क्योंकि इस दिन चांद देखने से व्यक्ति पर झूठे व मिथ्या आरोप लगने का संशय बना रहता है।

PunjabKesari Ganesh Chaturthi Chandra Darshan

चतुर्थी पर चांद देखने के घातक दुष्परिणाम
धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करने पर व्यक्ति को निम्नलिखित दुष्परिणामों और लांछनों का सामना करना पड़ सकता है:

PunjabKesari Ganesh Chaturthi Chandra Darshan

चोरी का झूठा इल्जाम: व्यक्ति पर बिना किसी वजह के चोरी का आरोप लग सकता है।
चारित्रिक लांछन: विपरीत लिंग द्वारा चरित्र पर लांछन या किसी की पत्नी को छेड़ने का इल्जाम लगाया जा सकता है।
संदेह और अविश्वास: समाज या अपनों के बीच व्यक्ति के प्रति अकारण संशय उत्पन्न हो सकता है।
कथनों का गलत अर्थ: आपके द्वारा कही गई सामान्य बातों का भी गलत मतलब निकाला जा सकता है।
कानूनी अड़चनें: व्यक्ति झूठे कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस सकता है।
सामाजिक छवि को नुकसान: व्यक्ति की मान-प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को गंभीर ठेस पहुंच सकती है।

PunjabKesari Ganesh Chaturthi Chandra Darshan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!