Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Nov, 2026 01:23 AM

मेष- आज साथी अपनी कोई इच्छा पूरी करने के लिए पहले आपको खुश करने की कोशिश करेंगे। धर्म-कर्म की ओर
मेष- आज साथी अपनी कोई इच्छा पूरी करने के लिए पहले आपको खुश करने की कोशिश करेंगे। धर्म-कर्म की ओर रुचि बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचें, सेहत पर असर पड़ेगा।
उपाय- साझेदारी में व्यापार न करें।
वृष- आज किसी दोस्त की बातों में आकर निवेश न करें। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी।
उपाय- कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें।
मिथुन- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दिल और दिमाग करीब आकर भविष्य की नई योजनाएं बनाएंगे। सेहत का खास ध्यान रखें।
उपाय- धन को रिअल एस्टेट में निवेश न करें।
कर्क- आज का दिन मिले-जुले फल लेकर आएगा। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। लव लाइफ में मोहब्बत के फूल फिर से खिलते हुए नजर आएंगे।
उपाय- अपनी वाणी से किसी को दुख न दें।
सिंह- प्राइवेट नौकरी वालों को अपने जीवन में अचानक से बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार के काम को समय से पूरा कर लें तो ही बेहतर रहेगा। सिंगल अचानक से क्रश को देखकर खुशी से झूम उठेंगे।
उपाय- व्यर्थ के पचड़ों में फंसकर समय बर्बाद न करें।
कन्या- कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। हर कार्य को पूरा करने के लिए सौभाग्य का साथ मिलेगा। घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
उपाय- अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें।
तुला- जॉब में मनचाहे नतीजे हासिल होंगे। कारोबार में उछाल आएगा। छोटे-छोटे काम को निपटाने के लिए ज्यादा भागदौड़ और परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहने वाली है।
उपाय- श्रीराधाकृष्ण के मंदिर जाएं।
वृश्चिक- शादीशुदा जातकों के जीवन में प्रेम-प्यार की बहार छाई रहेगी। जो लोग विदेश से जुड़ा काम करना चाहते हैं उनके लिए भी ये समय बहुत लाभदायक है।
उपाय- जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें।
धनु- अगर विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, उसमें सफलता मिल सकती है। करियर और बिजनेस में आगे बढ़ने के कई मौके मिलने वाले हैं।
उपाय- दिल की बजाय दिमाग का इस्तेमाल करें।
मकर- कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला हल होता हुआ दिखाई देगा। अगर सेहत खराब चल रही थी तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में भी किसी की एंट्री हो सकती है।
उपाय- अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ- भूमि या संपत्ति खरीदने का प्लान बनाएंगे। पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। घर-परिवार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचेंगे।
उपाय- मंदिर में फूल चढ़ाएं।
मीन- अपनी बुद्धि और विवेक से हर मुश्किल को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के लिए बहुत से नए मौके मिलेंगे।
उपाय- गप्पबाज़ी में समय बर्बाद न करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ