आज का पंचांग- 7 फरवरी, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Feb, 2019 08:02 AM

aaj ka hindi panchang

आज 7 फरवरी, 2019 की तृतीया तिथि की स्वामी गौरी हैं। यह जया संज्ञक तिथि है। इस तिथि में जन्मा बच्चा वैल एजुकेटिड, सैल्फ रिस्पैकिंटिंग, बातचीत तथा तर्क-वितर्क में एक्सपर्ट, सभा सोसायटीज, क्लब्स में शामिल होने तथा टूरिज़्म, सैर-सपाटे का शौकीन होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज 7 फरवरी, 2019 की तृतीया तिथि की स्वामी गौरी हैं। यह जया संज्ञक तिथि है। इस तिथि में जन्मा बच्चा वैल एजुकेटिड, सैल्फ रिस्पैकिंटिंग, बातचीत तथा तर्क-वितर्क में एक्सपर्ट, सभा सोसायटीज, क्लब्स में शामिल होने तथा टूरिज़्म, सैर-सपाटे का शौकीन होता है। ईगो का भाव भी उसमें कुछ अधिक रहता है। गौरी की पूजा-अर्चना करने से अनेकानेक सफलताएं मिल सकती हैं।

PunjabKesariनक्षत्र 
शतभिषा नक्षत्र के देवता वरुण तथा स्वामी राहू हैं तथा पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। शतभिषा नक्षत्र में जन्मा बच्चा लिबरल सोच, अपरोच वाला, मशीनरी की समझ-बूझ रखने वाला होता है। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में जन्मा बच्चा सच्चाई पसंद, सच्चाई का साथ देने वाला, कुछ सैल्फ रिस्पैकिंटिंग तथा एस्ट्रोलॉजी में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है। पीपल, वट तथा मैडीकेटेड वृक्षों के पौधे लगाना कल्याणकारी रहता है।

योग
परिध योग के स्वामी विश्वकर्मा तथा शिव योग के स्वामी मित्र हैं। परिध योग में जन्मा बच्चा बिल्डिंग इंडस्ट्री, कंस्ट्रक्शन के कामकाज में अच्छी सक्सैस पाता है। कुछ ग्रंथकार इसे अशुभ फलकारक भी मानते हैं। शिव योग में जन्मा बच्चा जीवन में मित्रों को बहुत इम्पोर्टैंस तथा प्रैफरैंस देने वाला होता है। 

 करण
तैतिल करण के स्वामी विश्व हैं। इस करण में जन्मे बच्चे लैंड्स-जमीनों, प्लाटों, बिल्ट अप कोठियों, दुकानों, फ्लैटों की सेल-परचेज के काम-धंधे में इंट्रैस्ट रखने वाले होते हैं। इस करण में जन्मी कन्याओं की विवाहोपरांत गृहस्थी बहुत सुख-साधन सम्पन्न तथा सुखमय बीतती है।

वार
बृहस्पतिवार के देवता अधिदेवता ब्रह्मा हैं। बृहस्पतिवार जन्मा बच्चा टीचिंग, कोचिंग, ट्यूशनिंग, बुक्स राइटिंग, बुक्स प्रिंटिंग, बुक्स पब्लिकेशन जैसे प्रोफैशन के साथ जुड़ा हो सकता है। वह बहुत इंटैलीजैंट, वैल एजुकेटिड, धार्मिक-सामाजिक लोगों के वैल्फेयर से सम्बद्ध प्रोग्रामों में इंट्रैस्ट रखने वाला, बड़ा हाजिर जवाब होता है। ब्रह्मा जी की पूजा-अर्चना करना कल्याणकारी रहता है।

PunjabKesari

शुभ पंचांग
तारीख: 7 फरवरी, 2019
वार: बृहस्पतिवार
अयन: उत्तरायण 
विक्रमी सम्वत्: 2075
विक्रमी माघ प्रविष्टे: 25
राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1940
शक माघ तारीख:18
हिजरी साल: 1440
महीना: जमादि उल्सानी, तारीख 1
पक्ष: माघ शुक्ल।
तिथि    : द्वितीया (प्रात: 7.53 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया।        
नक्षत्र    : शतभिषा (दोपहर 12.09 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद।
योग    : परिध (प्रात: 10.47 तक) तथा तदोपरांत योग शिव।
करण    : कौलव (प्रात: 7.53 तक) तथा तदोपरांत करण तैतिल।
चंद्र राशि: कुंभ (पूरा दिन-रात)।
सूर्योदय/सूर्यास्त: प्रात: 7.20/सायं 6.03 (जालन्धर समय)
राहू काल: दोपहर 01.30 से 03.00 बजे तक।
समय- सूर्योदय से लेकर दोपहर 12.09 तक

PunjabKesari

आज पैदा होने वाले बच्चों का नामाक्षर तथा भविष्यफल
नामाक्षर- सू
यह जातक इंडस्ट्री, खासकर फाऊंडरी इंडस्ट्री में काम आने वाली छोटी मशीनरी को तैयार करने, पिं्रटिंग में काम आने वाली भारी मशीनों की फैब्रिकेशन में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है।

समय- दोपहर 12.10 से लेकर सायं 6.51 तक
नामाक्षर-से
यह बच्चा हैल्थ, हैल्थ केयर, मैडीकल, मैडीकल साईंस, आयुर्वैदिक साईंस, मैडीकल सॢवसिज, सैनीटेशन से सम्बद्ध  प्रोफैशंस में इंट्रैस्ट रखने वाला हो सकता है।

समय - सायं 6.52 से लेकर 7-8 मध्य रात 01.34 तक
नामाक्षर- सो
यह बच्चा सैनीटेशन, सैनिटरी, म्यूनिसिपल कार्पोरेशंस, म्यूनिसिपल समितियों, पंचायतों से जुड़े प्रोफैशंस में अच्छी सफलता पा सकता है। सैनिटरी से जुड़ा काम धंधा भी उसकी पसंद हो सकता है।

समय- 7-8 मध्य रात 01.35 से लेकर अगले दिन (8 फरवरी) प्रात: 8.18 तक
नामाक्षर- 
इस बालक का इंट्रैस्ट फैमिली वैल्फेयर, फैमिली मैनेजमैंट, हैल्थ केयर से सम्बद्ध प्रोफैशंस में हो सकता है। वकालत, रिसर्च प्रोजैक्टï्स, डिफैंस के साथ जुड़े काम भी उसकी लाइकिंग के हो सकते हैं।

 

PunjabKesariसूर्योदय कालीन कुंडली
सूर्य       मकर में
चंद्रमा    कुंभ में
मंगल    मेष में
बुध       मकर में
गुरु       वृश्चिक में
शुक्र      धनु में
शनि      धनु में
राहू       कर्क में
केतु     मकर में

दिशा शूल   दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए—इस दिशा की यात्रा त्याग दें।

पंचक काल- पूरा दिन-रात पंचक रहेगी।

स्पैशल दिवस
जमादि उल्सानी (मुस्लिम) महीना शुरू।

बुध कुंभ में
बुध प्रात: 10.09 पर कुंभ राशि पर प्रवेश करेगा।

PunjabKesari

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!