आपका राशिफल- 17 मई,  2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 17 May, 2024 07:46 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव बना रह सकता है। स्टूडेंट्स

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव बना रह सकता है। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वाले आज पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में किसी तरह का कोई बदलाव न करें। युवाओं के करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। विद्यार्थियों के पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वालों आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय संबंधी कार्यों में गति आएगी। कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कला क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। घर के किसी सदस्य को ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है।

कर्क राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। पिता के सहयोग से कारोबार में आ रही रुकावट दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी किसी टूर पर जाने का अवसर मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

सिंह राशि वालों अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अधिक भावुक होने की वजह से आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बिजनेस में बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। निवेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रम में अपना सहयोग देंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा।

तुला राशि वालों आज आप मांगलिक कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। घर में अतिथियों का आना जाना लगा रहेगा। पुराने लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बदलाव कर सकते हैं। युवा वर्ग सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। सेहत के मामले दिन अच्छा रहेगा।  

धनु राशि वालों आज का दिन मंगलमय रहेगा। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए स्टूडेंट्स को अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। सेहत के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा।

मकर राशि वालों आज अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपके विचारों में नयापन आएगा। संतान की शिक्षा में किसी तरह की रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।  व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। नौकरीपेशा लोगों  को तकदीर का पूरा साथ मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

मीन राशि वालों कार्यक्षेत्र में कोई नई तबदीली कर सकते हैं।व्यापारियों को धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। छात्र शिक्षा में आ रही समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें, कोई पुराना रोग तंग कर सकता है।

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!