Edited By Sarita Thapa,Updated: 09 Oct, 2026 06:01 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकते है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकते है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से ठीक रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। व्यापार के लिए बनाई गई योजनाएं सही साबित हो सकती हैं। लंबे समय बाद प्रेमी से मुलाकात मन को खुश कर सकती है। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सिरदर्द परेशान कर सकता है, ख्याल रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। साझेदारी के व्यापार में सोच-समझकर ही निर्णय लें। संतान को मिली सफलता से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। घर का खर्च बढ़ सकता है, बजट बनाकर चलें। सेहत के मामले में पहले से बेहतर महसूस कर सकते हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जिन कामों को पूरा करने में मुश्किल आ रही थी, वे आज किसी खास की सहायता से पूरे हो सकते हैं। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। सेहत के प्रति सतर्क रहें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। युवाओं को पसंद की कंपनी में काम मिल सकता है। सिंगल जातक किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नए व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर में चल रहा तनाव पहले से कम हो सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कामकाज के दौरान कोई गलती हो जाए तो निराश होने की जगह उसे ठीक करने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों का किया हुआ कोई मज़ाक बुरा लग सकता है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। पैसों की चल रही दिक्कत से राहत मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीत सकता है। तेज़ और मसालेदार खाने से परहेज़ करें, नहीं तो पेट दर्द हो सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सरकारी नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। ज़रूरी कागज़ातों की संभाल खुद करेंगे तो बेहतर रहेगा। ज़रूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें हल्का बुखार परेशान कर सकता है, आराम करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान कोई नई स्किल सीखने की कोशिश कर सकती है। युवाओं का मन मांगलिक कार्यों में लग सकता है। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। बिज़नेस में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिल सकता है। मन को शांत करने के लिए संगीत का सहारा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ