Allu Arjun Par Sade Sati: शनि ने अल्लू अर्जुन को पहुंचाया जेल

Edited By Updated: 18 Dec, 2024 10:57 AM

आज बात करेंगे अल्लू अर्जुन की। साउथ के फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में है। सुर्खियों में रहने के दो कारण हैं पहला कारण है उनकी फिल्म पुष्पा 2 जो बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में धमाल मचा चुकी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Allu Arjun Par Sade Sati: आज बात करेंगे अल्लू अर्जुन की। साउथ के फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में है। सुर्खियों में रहने के दो कारण हैं पहला कारण है उनकी फिल्म पुष्पा 2 जो बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में धमाल मचा चुकी है। इस दौरान फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1100 करोड़ के ऊपर जा चुका है। दूसरी खबर उनकी गिरफ्तारी की है, एक तरफ उन्हें सफलता मिल रही है वो उनका स्टारडम सामने आ रहा है दूसरी तरफ उन्हें जेल भी जाना पड़ा। एक रात के लिए गए हालांकि तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी लेकिन उन्हें 4 दिसंबर को हैदराबाद के एक थिएटर में मची भगदड़ के मामले में जेल जाना पड़ा। इस भगदड़ में एक महिला जो उनकी प्रशंसक थी, उनकी मौत हो गई थी। इस कारण उनकी गिरफ्तारी हुई। 

ऐसी कौन सी प्लेनेटरी पोजीशन है, ऐसी कौन ग्रह दशा है जिसके लिए अल्लू अर्जुन को एक तरफ सफलता मिल रही है लेकिन वह उस सफलता को पूरी तरह सेलिब्रेट नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें जेल की यात्रा भी करनी पड़ गई। लगभग ऐसी ही स्थिति 31 अक्टूबर 1984 को आई थी। हमारी दिवंगत प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को एसिनेट कर दिया गया था 31 अक्टूबर 1984 को। उसी दिन उनके बेटे को देश के प्रधानमंत्री का पद संभालना पड़ा। यह संवैधानिक मजबूरी थी देश की कि उस समय देश को बिना प्रधानमंत्री के नहीं छोड़ सकते लिहाजा उन्हें उसी दिन शपथ लेनी पड़ी। 

यहां पर यहां पर भी अल्लू अर्जुन के साथ करीब यही स्थिति हो रही है। इंटरनेट की जानकारी के मुताबिक उनकी जो डेट ऑफ बर्थ बनती है 8 अप्रैल 1983 । उनके इस बर्थ का समय जो है वो लगभग 12:00 बजे का बताया जा रहा है हालांकि यह कंफर्मेशन का समय नहीं है। जब कुंडली बनाते हैं तो मून की पोजीशन देख लेते हैं। चंद्र कुंडली तो सेम ही रहती है लगभग और अल्लू अर्जुन के केस में 8:1 बजे तक जो है रात के 8:1 बजे तक चंद्र कुंडली नहीं बदलती है। 8:1 बजे जाकर चंद्रमा राशि बदल रहे हैं और कुंभ राशि में चले जाएंगे लेकिन यदि अल्लू अर्जुन का जन्म 8:1 बजे से पहले हुआ है तो वह मकर राशि में ही रहेंगे। उनकी कुंडली मकर राशि की ही मानकर चल रहे हैं। 

8 अप्रैल 1983 12 बजे चेन्नई की जो कुंडली निकालते हैं तो मकर राशि की कुंडली निकलती है। उनका जन्म धनिष्ठा नक्षत्र में हुआ है, यह मंगल का नक्षत्र है और मंगल के नक्षत्र में पैदा होने के कारण उनके ऊपर इस समय शनि की महादशा चल रही है। यदि उनका जन्म रात के समय में भी हुआ हो तब भी महादशा शनि की ही रहेगी। यदि रात के समय में भी जन्म हुआ है तो भी राशि के स्वामी वो कुंभ ही निकलेंगे। 

मून चार्ट में शनि दशम स्थान में उच्च के होकर बैठे हैं और वो केंद्र में बैठे हैं। यह एक अच्छी स्थिति है उनके लिए क्योंकि यहां पर लग्न  के स्वामी यानी कि राशि के स्वामी उच्च के हो गए और उन्हीं की महादशा चल रही है। शनि मकर राशि के लिए धन स्थान के भी स्वामी बन जाते हैं क्योंकि कुंभ राशि वो दूसरे स्थान में चली जाती है, ये धन भाव होता है लिहाजा उन्हें सफलता बहुत मिल रही है। फाइनेंशियल सफलता बहुत मिल रही है, धन के मामले में बहुत लाभ हो रहा है और जो मकर राशि है इसके ऊपर शनि की साढ़े साती भी चल रही है। 

छठा भाव रोग, ऋण, शत्रु का भाव होता है, यहां से लिटिगेशन देखी जाती है। जितने भी विवाद होते हैं जिंदगी में किसी भी व्यक्ति के वो छठे भाव से ही देखे जाते हैं और छठे भाव के स्वामी बुध बनते हैं। यहां पर बुध वह 11वें भाव में सूर्य के साथ चले गए। अपने से छठे में चला गया एक तो यह अच्छा नहीं हुआ।  कुंडली में इस समय राहु का गोचर हो रहा है, चंद्रमा से तीसरे देखेंगे तो चंद्रमा से तीसरे यदि हम देखते हैं तो राहु ने 11वें भाव पर दृष्टि देकर बुध को पीड़ित किया है। सूर्य पहले से ही बुध को पीड़ित कर रहे हैं लेकिन इसी बीच हुआ चंद्र कुंडली में इनकी जो अल्लू अर्जुन की कुंडली में वो वक्री भी हो गए 26 नवंबर को, वो वक्री भी हुए और अस्त भी हो गए 28 को अगस्त को। छठे भाव का स्वामी वक्री भी हो गया, छठे भाव का स्वामी अस्त भी हो गया। छठे भाव का स्वामी सूर्य और राहु के प्रभाव में भी आ गया। 

शनि यदि इनकी कुंडली में देखते हैं तो वो पीड़ित भी नजर आते हैं। यहां पर मंगल शनि के सामने हैं, ये शनि को पीड़ित कर रहे हैं। यह आमने-सामने वाली स्थिति है समसप्तक बना हुआ है और राहु की दृष्टि शनि के ऊपर पड़ रही है। बुध और शनि कि जो प्लेनेटरी पोजीशन बनी लगभग 26 नवंबर के बाद उसके बाद ये विवाद खड़ा हुआ, सफलता उन्हें खूब मिली शनि के कारण उन्हें और भी सफलता मिलेगी। शनि जिस जगह पर बैठे हैं वो उन्हें सफलता जरूर दिलाएंगे और आगे भी जरूर दिलाएंगे लेकिन बुध की दिशाओं में उन्हें बच के रहना पड़ेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!