आज का राशिफल 6 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Oct, 2020 05:32 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार के लिए आज का दिन मंदा रहेगा।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार के लिए आज का दिन मंदा रहेगा। आज किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। घर में किसी बात को ले कर वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय-  सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। माता और पत्नी में विवाद हो सकता है, जिस वजह से आपकी मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। भावनाओं में आ कर किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार की स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं पर आज आप सभी पर भरी पड़ेंगे।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिन आज अनिश्चिताओं से भरा रहेगा। जहां आज अचानक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है, वहीं कोई बनता काम बिना कारण रुकने की भी सम्भावना है।
उपाय- घर के ख़राब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ठीक करवायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को खुद करें, किसी के भरोसे कार्य छोड़ने से काम आज के दिन पूर्ण नहीं होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भाग्य प्रबल होने से सभी कार्य बनते जायेंगे। गृहस्थ जीवन आज सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर घूमने जा सकते हैं।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष से निराशाजनक खबर मिलने से मन उदास होगा पर अभी संतान की मनोस्थिति को समझने की जरुरत है। पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- सफ़ेद तिल पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। लम्बे समय से जिस समस्या से जूझ रहे थे आज उस का समाधान मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के द्वारा आप के लिए बोली गयी बात से आप निराश हो सकते हैं।
उपाय-  शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों द्वारा दी गयी प्रतियोगिता के परिणाम आप के पक्ष में आ सकते हैं। नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- बड़े भाई की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!