आज का राशिफल 13 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2020 10:23 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उलझन में निकलेगा। विचारों में स्थिरता न होने के

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उलझन में निकलेगा। विचारों में स्थिरता न होने के कारण कोई भी निर्णय लेने में आज सक्षम नहीं हो पाएंगे। अवसाद का शिकार हो सकते हैं, मन को एकाग्र करने की जरुरत है।
उपाय- सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। धन सम्बन्धी मामलों में रूकावट आ सकती है। माता को अपने भविष्य के बारे में बताने से मन को शांति का एहसास होगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। किसी बड़े नये निवेश में काम शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। व्यापार में सांझेदार के साथ विवाद की स्थिति उत्प्पन हो सकती है।
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर के आप के मन को संतुष्टि मिलेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। अचानक से कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता होने के कारण गुस्से का भाव जाग सकता है। परिवार को समय न देने की वजह से परिवार के सदस्यों की नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें वर्ना कोई बना काम बिगड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। पत्नी से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।  

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष की तरफ से कुछ परेशानी सामने आ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर जरुरत से अधिक विश्वास न करें। आज का सौम्य स्वभाव ही आपकी परेशानी का सबब बन सकता है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक कलह खत्म होगी। विचारों में सकारात्मक भाव लाने की आवश्यकता है। नये वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन सामान्य रहेगा पर शाम को किसी अप्रिय घटना की खबर से मन उदास हो सकता है। रक्तचाप की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!