आज का राशिफल 8 दिसंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Dec, 2020 05:51 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। रुके

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
             
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। रुके हुए सरकारी कार्मों को पूर्ण करेंगे। अपने स्वास्थ्य को ले कर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। पिता-पुत्र में वैचारिक मतभेद हो सकता है।
उपाय- सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन कुछ परेशानियों भरा रहेगा। अनिंद्रा के शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर से पूर्व उसको भली-भांति पढ़ जरुर लें।
उपाय- सोमवार का व्रत करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को आज पूर्ण करने से मन को संतोष मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। वाणी में संयम रखें। मित्रों से वाद-विवाद होने की सम्भावना है। नौकरी में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय खबर मिल सकती है।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी से अपने सहकर्मियों और अधिकारियों का मन मोह लेंगे। बौद्धिक स्तर पर कार्य करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। बहन आप से आर्थिक मदद मांग सकती है।
उपाय- छोटी कन्याओं को मीठा दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आर्थिक खर्चों पर अंकुश लगाने में आप सफल होंगे, फिर भी मन किसी बात को ले कर परेशान रहेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- पत्नी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान के लिए समय अच्छा है। पुत्र से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ेगी जो की लाभदायक सिद्ध होगी। आमदनी में वृद्धि होगी।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल को जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कुछ बने कार्यों के बीच में रुक जाने से मन परेशान हो सकता है। तेज गति से वाहन चलाने की वजह से दुर्घटना होने की सम्भावना है, सवधान रहें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में प्रतिद्वन्दी कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं पर वो आपका बिगाड़ कुछ भी नहीं पायेंगे। असंतुलित खान-पान के कारण पेट के विकार से ग्रस्त हो सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।  
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!