आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Apr, 2024 07:44 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। यह लोग किसी भी काम के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। यह लोग किसी भी काम के जोखिम को उठाने से नहीं डरते। इन लोगों का रवैया रौबदार होता है। मूलांक 9 वाले जातकों को हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु इनका गुस्सा चिरस्थायी नहीं होता। ये लोग बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनमें दूसरों के प्रति दया भावना होती है। इन लोगों को समाज सेवा के कार्य में भी रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन्हें एक साथ एक से ज्यादा विषय में रुचि होती है। पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद में भी समान रूप से भाग लेते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन मजबूत और सुडौल होता है। मूलांक 9 वाले जातक पुलिस, आर्मी, समाज सेवा, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। पिता की सलाह से आपके कामों को गति मिलेगी। इस वर्ष अहंकार में आकर अपने बनते कामों को न बिगाड़ें। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा तनाव भरा रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। मई के महीने में भी कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। समय आपके अनुकूल नहीं है। जून के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की सहायता से काम पूरे करेंगे। जुलाई के महीने में विशेष रूप से परिस्थितियां आपके अनुरूप रहेंगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। कोई सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकता है। अगस्त के महीने में मनोबल में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। अपने कामकाज को भी आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम की तरफ आपका मन आकर्षित हो सकता है परंतु कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नवंबर के महीने का समय सोच-विचार कर बितायें। काफी परिवर्तनशील परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। दिसंबर के महीने में निजी जीवन के इर्द-गिर्द समय ज्यादा व्यतीत होगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय सोच-समझ कर व्यतीत करें। कुछ अकस्मात परिस्थितियां आपको संभलने का मौका शायद नहीं देंगी। फरवरी के महीने में कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। गुड़ और शहद का सेवन करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!