आज का राशिफल 21 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jan, 2021 04:41 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे, जो

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। योजनाबद्ध तरीकों से काम करने से सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। पैतृक सम्पति को लेकर घर के सदस्यों के बीच चर्चा हो सकती है।
उपाय- बंदरों को चना खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा, इसलिए समय व्यर्थ के कामों में बर्बाद न करें। व्यापार में थोड़ी मेहनत और परिश्रम से अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। मौसमी बदलाव के कारण सर्दी-खांसी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज व्यापार में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का भविष्य में फायदा जरुर मिलेगा। आप अपने सशक्त व्यक्तित्व के कारण नौकरी में उच्च अधिकारियों की नज़र में आएंगे, जो आपके पदोन्नति में सहायक सिद्ध होगा।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी।
उपाय- तम्बाकू का सेवन न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में नये सौदे मिलने में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बनते कामों के बिगड़ने से मन उदास होगा।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन कुछ अस्त-व्यस्त रहेगा। आय में वृद्धि होगी, पर खर्चों के बढ़ जाने से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। छोटी व्यवसायिक यात्रा का योग बनता है, पर संभव हो तो आज यात्रा स्थगित करने का प्रयास करें, वर्ना आर्थिक हानि के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर परेशान हो सकते हैं।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी में महत्वपूर्ण दस्तावेज में हस्ताक्षर बिना पढ़े न करें, वर्ना मुश्किल में फंस सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि होगी, सावधान रहें। वो आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। निवेश के मामलों में लापरवाही करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। राजनीति की तरफ रुझान बढ़ेगा। पुराने मित्रों के साथ मिलने पर मन प्रसन्न होगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!