आज का राशिफल 15 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 15 Dec, 2021 07:37 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। दिनचर्या में काम थोड़ी रुकावटों के बाद पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित करने में परेशानी आएगी।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज मन बहुत चंचल रहेगा। कल्पना की दुनिया से बाहर निकलने का समय है। परिवार के सदस्यों के साथ आज किसी छोटी सी बात पर बहसबाजी हो सकती है।
उपाय- रात को दूध पीने से परहेज करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपने बढ़ते वजन से परेशान होंगे, जिसको कम करने के लिए व्यायाम का सहारा लेंगे। नई नौकरी के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी आगामी परीक्षा को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके विचारों से आपके करीबी लोग प्रभावित होंगे। विदेश में रहने वाला कोई मित्र घर में मेहमान बन कर आएगा।
उपाय-  तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका हुनर निखर कर बाहर आएगा। आपके अन्दर छुपी प्रतिभा की सभी प्रशंसा करेंगे। मेहनत का पूर्ण परिणाम मिलेगा, करियर में एक लंबी छलांग लगायेंगे।
उपाय-  फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। बहुत दिनों से चल रहा पारिवारिक तनाव आज समाप्त होगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध बेहतर होंगे।
उपाय-  सफ़ेद गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने से मन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी। नौकरी में अपनी सूझबूझ से किसी बड़ी समस्या का समाधान बड़ी ही आसानी से निकाल लेंगे। पुराना जोड़ों का दर्द दुबारा से परेशान करेगा।
उपाय-  गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा। लम्बे समय से रुके काम आज दोबारा से शुरू करने में सफल रहेंगे। अचल संपत्ति में सोच-समझ कर किए गए निवेश से निकट भविष्य में लाभ मिलेगा।
उपाय-  किसी जरूरतमंद की मदद करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज काम करने के तरीके में धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। किसी अजनबी पर जरूरत से अधिक विश्वास करना हानिकारक हो सकता है। उच्च रक्तचाप की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सेहत की तरफ आज थोड़ा ध्यान दें।
उपाय-  हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा

वेबसाइट –www.goas.org.in 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!