Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Sep, 2026 11:03 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज परिवार में आपसी संवाद को
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज परिवार में आपसी संवाद को महत्व देना आवश्यक रहेगा। पुरानी बातों को दोहराने के बजाय भविष्य में संबंधों को बेहतर बनाए रखने पर ध्यान दें। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से घर का वातावरण शांतिपूर्ण और सुखद बना रहेगा।
उपाय- किसी से मुफ्त में खाने का सामान न लें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन विशेष रूप से उत्साहवर्धक हो सकता है। किसी प्रतिष्ठित या बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जिससे करियर को नई दिशा मिल सकती है।
उपाय- रात में चांद की रोशनी में 2–3 मिनट ध्यान करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन नए अवसरों का रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण संपर्क या बातचीत के माध्यम से भविष्य में लाभ देने वाली संभावना बन सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें और मिलने वाले अवसरों का व्यावहारिक दृष्टि से मूल्यांकन करें। सही निर्णय आपके करियर में स्थिरता और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने से पहले उसकी दोबारा जांच करें और अपनी क्षमता पर विश्वास रखने के साथ-साथ परिस्थितियों का सही आकलन करें। विनम्रता और सावधानी से काम लेने पर अनावश्यक नुकसान से बचा जा सकता है।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने-फिरने या किसी मनोरंजक स्थान पर जाने का अवसर मिलेगा। साथ समय बिताने से रिश्ते में अपनापन और निकटता बढ़ेगी, लेकिन इस दौरान किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी या मतभेद की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे समय में अपनी बात मनवाने के बजाय जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। छोटी बात को अधिक महत्व न देने और शांत व्यवहार रखने से माहौल जल्द ही सामान्य हो जाएगा।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि सुखद अवसरों के बीच भी रिश्तों में संयम और समझदारी बनाए रखना आवश्यक है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और किसी भी परिस्थिति को अनावश्यक रूप से गंभीर बनाने से बचें।
उपाय- शिवजी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया देने से पहले सोच-विचार करें और अपनी बात शांत तथा विनम्र तरीके से रखने का प्रयास करें। आपकी वाकपटुता आज लाभदायक सिद्ध हो सकती है, बेशर्ते उसका प्रयोग उचित समय और उचित शब्दों के साथ किया जाए।
उपाय- टूटी-फूटी चप्पल न पहनें, न रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन कुछ चुनौतियों और मानसिक उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बनते हुए कार्यों में अचानक रुकावट या किसी कारण से विलंब होने के कारण मन थोड़ा उदास और निराश होगा। ऐसी परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और किसी कार्य को अधूरा छोड़ने के बजाय दोबारा प्रयास करें। आज कुछ कार्य अपेक्षा के अनुसार तुरंत पूरे न हों, लेकिन निरंतर प्रयास करने से परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो सकती हैं।
उपाय- मंदिर में तिल के तेल का दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान की शिक्षा और भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई, एकाग्रता या प्रदर्शन से जुड़ा कोई विषय आपका ध्यान आकर्षित करेगा। उनकी समस्या को लेकर अत्यधिक चिंता करने के बजाय उनके साथ शांतिपूर्वक बातचीत करें और आवश्यकता के अनुसार उचित मार्गदर्शन दें। आपका सहयोग और प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होगा।
उपाय- सौंफ और छुआरे दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in