आज का राशिफल 9 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 01:12 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यावसायिक गतिविधियां

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल मिलेंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा तथा आर्थिक लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आमदनी के स्रोत मजबूत होंगे।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा। कर्मचारी आपकी कार्यशैली और निर्देशों का पालन करें, जिससे महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। अधिकारियों के बीच आपकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी तथा कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज पति-पत्नी के बीच व्यवस्था से जुड़े किसी विषय को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। छोटी सी बात को लेकर मतभेद बढ़ने की स्थिति बनेगी, लेकिन आप दोनों सहज तरीके से आपस में बैठकर बातचीत करेंगे तो मामला आसानी से सुलझ जाएगा। आपसी समझ और सहयोग से संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी और पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा।
उपाय- गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं करें और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। किसी छोटी सी बात को लेकर किसी व्यक्ति से कहासुनी या बोलचाल की स्थिति बन सकती है। इसलिए अपने स्वभाव में संयम और धैर्य बनाए रखना आवश्यक रहेगा। विवाद को बढ़ाने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थिति को संभालेंगे, जिससे अनावश्यक तनाव से बचने में सफलता मिलेगी।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कोई सपना साकार होने से मानसिक रूप से सुकून और संतुष्टि का अनुभव होगा। लंबे समय से जिस कार्य या इच्छा को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, उसमें सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा, इसलिए इसका भरपूर सदुपयोग करेंगे। सही समय पर सही कदम उठाने से महत्वपूर्ण कार्यों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज यदि नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं, तो आपका फैसला उचित रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और सही जांच पड़ताल के बाद लिया गया निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के लिए संपत्ति खरीदने की योजना को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। मेहनत अधिक करने के बावजूद अपेक्षा के अनुसार परिणाम कम प्राप्त होंगे, जिससे कुछ निराशा महसूस हो सकती है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना और अपनी कार्यक्षमता के अनुसार काम करना जरूरी रहेगा। अनावश्यक तनाव लेने से बचेंगे और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थियों को किसी भी उपलब्ध अवसर को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने से बचना होगा। निर्णय लेने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई कोई उपलब्धि खो सकते हैं। समय पर निर्णय लेना और मिले हुए अवसर का उचित लाभ उठाना आपके लिए आवश्यक रहेगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपके कार्यों को गति मिलेगी और सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारी स्त्रियां विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखें तो उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए ग्राहक और व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे व्यवसाय का विस्तार होगा और आमदनी के स्रोत मजबूत होंगे।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!