आज का राशिफल- 4 सितंबर 2026

Edited By Updated: 04 Sep, 2026 08:15 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। घर में आपके विवाह की बात छिड़ सकती है। व्यापार करने वालों को समझदारी से काम लेने की ज़रूरत है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। घर में आपके विवाह की बात छिड़ सकती है। व्यापार करने वालों को समझदारी से काम लेने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में जल्दबाज़ी न करें। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व दिया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। ठंडी-गर्म चीज़ों का ध्यान रखें, गला खराब हो सकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अचानक से किसी खास से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है। आज सिर दर्द हो सकता है, स्क्रीन से दूरी बनाए रखें।  

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। घर के बड़ों की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें। व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ज़रूर कर लें। प्रेमी से अपने दिल की बात कहने का सोच रहे हैं तो समय ठीक है। पिता जी की सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर खर्च बढ़ सकता है। कामकाज करने वाले जातक परिवार के लिए भी समय ज़रूर निकालें। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पर्याप्त पानी पिएं नहीं तो सेहत पर असर हो सकता है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा अपनी पसंद का काम शुरू करने की योजना पर काम कर सकते हैं। घर में किसी छोटी पूजा का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से प्रेम बढ़ेगा। सेहत  के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अचानक घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जा सकते हैं। बेरोज़गारों को काम मिलने की उम्मीद है। बाहर के खाने से परहेज़ करें, पेट खराब होने की संभावना है।  

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। उधार पर दिया पैसा ब्याज समेत वापस मिल सकता है। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। किसी भी बाहर वाले से अपनी निजी बाते शेयर न करें। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज किसी के भी मामले में दखल देने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का काम में बदलाव करने का मन बन सकता है। बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। धन खर्च सावधानी से करेंगे तो बेहतर रहेगा। हल्का बुखार परेशान कर सकता है, आराम करें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में प्रेम बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा के सफल होने की संभावना है। सेहत में गिरावट आ सकती है, ख्याल रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!