आज का राशिफल 14 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Apr, 2022 07:37 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप राजनीति का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। यदि आप स्थान परिवर्तन के बारे में विचार कर रहें है, तो अभी कुछ समय के लिए उस विचार को स्थगित करें। 
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से मुलाकात होगी। व्यापार में घर के अनुभवी सदस्यों की सलाह से नयी योजनाओं को क्रियांवित करेंगे। माता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। 
उपाय- पानी अधिक पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मन धार्मिक क्रियाकलापों में लिप्त रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। वे परीक्षा में अपनी मेहनत से मनोवांछित परिणाम प्राप्त करेंगे। युवा अपने करियर को लेकर अधिक सहज दिखाई देंगे। 
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ दिनों से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। पारिवारिक मुद्दों पर भी सफलता मिलेगी।
उपाय- शहद का सेवन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आत्मविश्वास उच्च रहेगा। किसी को दिया हुआ उधार वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में करीबी रिश्तेदारों का आगमन होगा। संतान की संगति पर नज़र रखने की आवश्यकता है। 
उपाय- दुर्गा माता की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आलस्य के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को अधूरा छोड़ सकते हैं। व्यर्थ की वस्तुओं की खरीदारी में पैसा व्यय करेंगे। साझेदारी में व्यापार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। 
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की किसी समस्या में उसकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। व्यापार में विरोधियों की गतिविधियों को अनदेखा न करें। 
उपाय- काले वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए बनाई गयी योजना सफल होगी। आपको सलाह दी जाती है कि दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में बिना बोले अपनी राय न दें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है। 
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सवाधानी बरतें, दुर्घटना की सम्भावना है। आज व्यापार में निवेश करने से बचें। 
उपाय- हनुमान जी को लाल रंग का चोला अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!