आज का राशिफल 26 जुलाई , 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 26 Jul, 2024 06:51 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। शिक्षा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज लिए आपके सभी निर्णयों में घर के सदस्यों का समर्थन मिलेगा। संतान की पढाई को लेकर धन व्यय करेंगे। युवाओं को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। उधार दिया धन आज वापस मिलने की संभावना है। आज किसी पार्टी में शामिल होंगे, वहां किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात होगी, जो आपके भविष्य में बहुत काम आएगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिवार के बड़ों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अपने विचारों में सकारात्मकता लायेंगे। परिजनों के साथ चल रहे मतभेद को दूर करने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। स्कूल में मिला कोई प्रोजेक्ट आज पूरा करेंगे।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में जटिल परिस्थिति में धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता है। बनते कामों में रूकावट आने से मनोबल कमजोर होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। अपनी क्षमता के अनुसार अपने मित्रों की आर्थिक मदद करेंगे।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र के कामों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन मुताबिक तरीके से आपके आज सभी काम बनते जायेंगे। व्यापार में कुछ नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर किसी पर भरोसा न करें अन्यथा नुकसान होने की सम्भावना है।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। ऑफिस में चल रही राजनीति का आज आप शिकार बन सकते हैं। पारिवारिक मुद्दों पर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय-माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानी का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। साझेदारी में पारदर्शिता रखने की जरूरत है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने लिए निकालने में सफल रहेंगे। अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने में परेशानी होगी।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपको अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आएगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। आज आपकी कोई पुरानी अभिलाषा पूरी होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!