Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jul, 2026 01:49 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज यदि कोई कानूनी या न्यायालय
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज यदि कोई कानूनी या न्यायालय से जुड़ा मामला लंबे समय से लंबित है, तो उसमें सकारात्मक प्रगति या सफलता मिलने की सम्भावना हैं। भाग्य का सहयोग मिलने से कई रुके हुए कार्य भी गति पकड़ सकते हैं। आपकी योजनाबद्ध कार्यशैली, दूरदर्शिता और व्यवस्थित सोच व्यवसाय को नई गति प्रदान करेगी।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज के दिन कुछ दिनों से चल रही चुनौतियों का समाधान मिलेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आप धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की योजना बन रही है, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। यह साझेदारी भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है और व्यवसाय के विस्तार में सहायक रहेगी। हालांकि अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी शर्तों और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच अवश्य कर लें।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दस्तावेजों, ईमेल, रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यानपूर्वक पूरा करें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बड़ी ताकत साबित होगा। किसी भी समस्या या महत्वपूर्ण निर्णय में उनकी सलाह लाभदायक रहेगी और सही समाधान तक पहुंचने में मदद करेगी। इससे आपसी विश्वास, समझ और रिश्तों में मधुरता भी बढ़ेगी।
उपाय- साफ बोलें, मीठी वाणी रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन काफी व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और दिन भर विभिन्न कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। आज काम का दबाव महसूस करेंगे, इसलिए समय का सही प्रबंधन और प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करना आवश्यक होगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अधीनस्थ कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं या अनुपस्थिति के कारण कार्यों की गति कुछ धीमी रह सकती है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का प्रयास करें। आज धैर्य, योजनाबद्ध कार्यशैली और तकनीक का सही उपयोग आपको व्यस्तता के बावजूद बेहतर परिणाम दिलाने में सहायक रहेगा।
उपाय- टूटी-फूटी चप्पल न पहनें, न रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसायों में ऑनलाइन माध्यम से काम करना अधिक लाभदायक रहेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए ग्राहकों तक पहुंचने और कार्यों को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन माध्यम से कार्य करने की स्थिति बनी रह सकती है। घर से काम करते समय अनुशासन, समय प्रबंधन और कार्यों पर पूरा ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा, ताकि जिम्मेदारियां समय पर पूरी हो सकें।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in