Edited By ,Updated: 22 May, 2015 09:20 AM
जानें देवी लक्ष्मी किस समय घर-घर घूम कर अपने रहने योग्य स्थान का चयन करती हैं। जहां उनके अनुरूप वातावरण होता है, वहां रूक जाती हैं। आप भी उन्हें अपने घर में प्रवेश करवाना चाहते हैं तो कुछ उपाय, पूजन और आराधना से उनका मन मोह सकते हैं।

घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ रखना चाहिए, खासकर शाम और सुबह के वक्त जब लक्ष्मी का प्रवेश होता है। सुबह 4.30 बजे से लेकर 6 बजे तक का समय ब्रह्म मुहूर्त का समय होता है। अपने घर की ओर देवी लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए शंख की ध्वनि करनी चाहिए। श्रीयंत्र का गाय के दूध से अभिषेक करें और अभिषेक का जल मुख्य द्वार से आरंभ करते हुए पूरे घर में छिंटक दें।
शाम के समय जब प्रदोश काल का शुभ समय चल रहा हो उस समय घर की उत्तर- पश्चिम दिशा में दीपक जलाना चाहिए जिससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न हों और आपके घर में प्रवेश करें। हर रोज शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई की जगह मौली के धागे का उपयोग करें हो सके तो दीए में केसर भी डाल लें।
घर में मां लक्ष्मी का चांदी से बना स्वरूप और उनके चरण रखें। प्रतिदिन उनका पूजन करने से दरिद्रता कभी भी घर में प्रवेश नहीं कर पाती। शुक्रवार के दिन विशेष तौर पर सफेद रंग की वस्तु या खाद्य पदार्थ का दान करें।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com