मासिक राशिफलः त्योहारों का ये महीना, किसके लिए लाया है खुशियों की सौगात

Edited By Lata,Updated: 01 Aug, 2019 05:31 PM

august month rashifal

अगस्त का महीना श्रावण माह के रूप में मनाया जाता है। यह मास त्योहारों का मास कहलाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
अगस्त का महीना श्रावण माह के रूप में मनाया जाता है। यह मास त्योहारों का मास कहलाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने सभी 9 ग्रहों में से कई ग्रह एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में जाते हैं। अगस्त में बुध मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगल कर्क राशि से बाहर निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन इसी महीने भी है। आपको बता दें कि इस महीने से ही व्रत व त्योहार शुरू होते हैं। जन्माष्टमी का पर्व भी अगस्त महीने में ही आता है। भाई-बहन के प्यार को मनाने का त्योहार भी 15 अगस्त को मनाया जाएगा और इसी दिन हमारा देश भी आजाद हुआ था। जैसा कि हमने पहले बताया है कि सावन मास चल रहा है और इस दौरान बहुत से लोग भोलेबाबा को खुश करने में लगे होते हैं। कहते हैं कि अगर सावन के महीने में बाबा को खुश कर लिया जाए तो व्यक्ति को मनचाहा फल मिलता है। तो आइए जानते हैं अगस्त का ये महीना कितना खास रहेगा आपके लिए। 

इसके साथ ही बात करेंगे अगस्त माह में पड़ने वाले मुख्य पर्व और त्योहारों के बारे में-
3 शनिवार :
मधुश्रवा (तृतीया) तीज, हरियाली तृतीया

5 सोमवार : नागपंचमी, श्री कल्कि अवतार जयंती, श्रावण सोमवार व्रत, नर नारायण जयंती (बद्रीनाथ जी)

11. रविवार : पवित्रा एकादशी व्रत एवं श्रावण की एकादशी

12. सोमवार : श्रावण सोमवार व्रत (श्रावण महीने का आखिरी सोमवार व्रत), श्रावण सोम प्रदोष व्रत, ईदुलज्जुहा (बकरीद) मुस्लिम पर्व

15. गुरुवार : स्नान दान आदि की श्रावणी पूर्णिमा, भारत का स्वतंत्रता दिवस (आजादी की 70वीं वर्षगांठ मुबारक) एवं शहीदों को सादर नमन, रक्षा बंधन (राखी का पवित्र त्यौहार)

23. शुक्रवार : श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी व्रत स्मार्तों (गृहस्थियों) का,चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 43 मिनट पर उदय होगा, श्री कृष्ण जन्म महोत्सव, भगवान श्री कृष्ण जी की जयंती

 24. शनिवार : श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी व्रत वैष्णवों (संन्यासियों) का, चंद्रमा रात्रि 12 बजकर 23 मिनट पर उदय होगा, संत ज्ञानेश्वर जी की जयंती

25. रविवार : गोकुल अष्टमी, नंद महोत्सव

26. सोमवार: अजा एकादशी व्रत स्मार्त (गृहस्थियों) के लिए

 27. मंगलवार: अजा एकादशी व्रत वैष्णवों (संन्यासियों का), वत्स द्वादशी पूजा, स्वामी श्री जया आचार्य निर्वाण दिवस एवं पर्यूषण पर्व प्रारंभ (जैन)
मासिक राशिफल: इस महीने किस पर होगी पैसों की बरसात, किसका होगा मंदी से बुरा हाल
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!