Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Oct, 2023 07:20 AM
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी स्रोतों से चंदा प्राप्त करने की अनुमति दे दी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी स्रोतों से चंदा प्राप्त करने की अनुमति दे दी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह धन दिल्ली में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में न्यास के बैंक खाते में जमा कराया जा सकता है।
चंपत राय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम 2010 के अंतर्गत स्वैच्छिक योगदान प्राप्त करने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एफ.सी.आर.ए. विभाग ने मान्यता प्रदान कर दी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी स्रोतों से प्राप्त होने वाला कोई भी स्वैच्छिक योगदान केवल भारतीय स्टेट बैंक की 11, संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001, स्थित मुख्य शाखा वाले खाते में ही स्वीकार होगा।’’