भारत मंडपम में महावीर निर्वाण कथा- ‘ये महावीर का पंथ है, हर प्राणी में संत है’

Edited By Updated: 17 Nov, 2026 02:01 PM

bharat mandapam

ये महावीर का पंथ है, हर प्राणी में संत है’। इस संदेश के साथ बताया गया कि हर जीव में आत्मिक विकास और परमात्मपद तक पहुंचने की संभावना है। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन और बीआरजे प्रोडक्शंस के संयुक्त आयोजन में भारत मंडपम में ‘महावीर निर्वाण कथा, मेरे...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): ये महावीर का पंथ है, हर प्राणी में संत है’। इस संदेश के साथ बताया गया कि हर जीव में आत्मिक विकास और परमात्मपद तक पहुंचने की संभावना है। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन और बीआरजे प्रोडक्शंस के संयुक्त आयोजन में भारत मंडपम में ‘महावीर निर्वाण कथा, मेरे महावीर 3.1’ का मंचन हुआ।

राजीव जैन सीए ने पावापुरी और भगवान महावीर के जीवन के अंतिम अध्याय को दर्शकों के सामने जीवंत कर दिया। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक पूज्य आचार्य लोकेश मुनि, आदर्श मुनि तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कथा में पावापुरी और भगवान महावीर के जीवन से जुड़े प्रसंगों की झलकियां दिखाई गईं। मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने राजा हस्तिपाल और सुधीर जैन ने राजा नंदीवर्धन की भूमिका निभाई।

फाउंडेशन के निदेशक सुभाष ओसवाल जैन, मनोज जैन, अनिल कुमार जैन सीए, सत्यभूषण जैन, मनीष जैन, क्रिस्टी जैन, शुभम जैन, बीना जैन, वर्षु जैन एवं एडवोकेट मणिभद्र जैन का विशेष सहयोग रहा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!