Vrischika Sankranti 2026: तुला से वृश्चिक में कब होगा भास्कर का प्रवेश, पाएं आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 02:15 PM

vrischika sankranti 2026

Vrischika Sankranti 2026: 16 नवंबर 2026 को वृश्चिक संक्रांति मनाई जाएगी। जानिए, सूर्य देव के वृश्चिक राशि में प्रवेश का समय, पूजा का शुभ मुहूर्त, अर्घ्य विधि और इस दिन किन चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य मिलता है।

Vrischika Sankranti 2026: सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस तिथि को वृश्चिक संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जबकि वृश्चिक राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह को प्राप्त है। संक्रांति के इस पावन अवसर पर सूर्य देव की उपासना, अर्घ्य दान और सेवा-कार्य करने की परंपरा है। आइए जानते हैं साल 2026 में वृश्चिक संक्रांति की सही तारीख, सूर्य गोचर का समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

PunjabKesari Vrischika Sankranti 2026
वृश्चिक संक्रांति 2026 तारीख व गोचर समय
साल 2026 में वृश्चिक संक्रांति का पर्व 16 नवंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। पंचांगीय गणना के अनुसार, 16 नवंबर को सूर्य देव शाम को लगभग 7 बजकर 48 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
संक्रांति पुण्यकाल: दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से शाम 5 बजकर 27 मिनट तक।
संक्रांति महापुण्यकाल: दोपहर 3 बजकर 40 मिनट से शाम 5 बजकर 27 मिनट तक।

PunjabKesari Vrischika Sankranti 2026
पूजा का शुभ मुहूर्त और प्रात:काल अर्घ्य विधि
वृश्चिक संक्रांति पर सुबह सूर्य देव की आराधना करने का विधान है।
पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

PunjabKesari Vrischika Sankranti 2026
वृश्चिक संक्रांति पूजा विधि: प्रातः काल में सूर्यदेव का विधिवत दशोपचार पूजन करें। लाल तेल का दीप करें, गुग्गल की धूप करें, रोली, केसर, सिंदूर व आलता चढ़ाएं। लाल-पीले फूल चढ़ाएं, गुड़ में बने हलवे का भोग लगाएं तथा रोली, हल्दी व सिंदूर मिश्रित जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें। लाल चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद भोग प्रसाद रूप में वितरित करें।

पूजा मंत्र: ॐ दिनकराय नमः॥

PunjabKesari Vrischika Sankranti 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!