Weekly Love rashifal (16.11.2026 से 22.11.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 09:33 AM

weekly love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस हफ्ते मनचाही लव लाइफ की ख्वाहिश पूरी करने के लिए साथी आपके पसीने छूटा देंगे। कामुक पोर्न

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस हफ्ते मनचाही लव लाइफ की ख्वाहिश पूरी करने के लिए साथी आपके पसीने छूटा देंगे। कामुक पोर्न देखकर दिल और दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। संभल कर रहें।  सिंगल की मोहब्बत की दुकान में बहुत से आएंगे लेकिन सच्चा इश्क मिलने में अभी समय लगेगा। एक्स की गर्माहट बहुत सताएगी।
लव टिप- सेहत का ध्यान रखें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) इस सप्ताह आपके प्रेम की परिक्षा होगी। साथी की छिपी भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। उन्हें मनाने के लिए किसी रोमांटिक जगह पर लेकर जा सकते हैं। रोमांस का मजेदार तड़का लगेगा। क्रश से बार-बार मिल रहा रिएक्शन सिंगल को मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। दीवानगी की सारी हदें पार करने से बचें।
लव टिप- ध्यान लगाएं सुकून मिलेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस वीक प्यार के अलावा क्या चाहता है आपका दिल साथी इस पर खुलकर चर्चा करेंगे। अपनी लव लाइफ की यादों में बनी तस्वीरों को ताजा करना मजेदार एक्सपीरियंस रहेगा। सिंगल के जीवन में मोहब्बत का दौर फिर से लौट कर वापिस आएगा। मोहब्बत की नगरी में प्रवेश तो कर लेंगे लेकिन संभल कर चलें, बहुत धोखे हैं इस राह पर।  
लव टिप- किसी भी फल का दान करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस वीक साथी के प्यार करने के तरीके में बदलाव देखकर बहुत खुशी होगी। उनका पुराना जोश फिर से लौट आएगा। लव लाइफ में कोई टेंशन नहीं होगी लेकिन जिम्मेदारियों को लेकर दोनों में खींचातानी हो सकती है। सिंगल अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति के आकर्षण में बंध सकते हैं, उसे प्यार समझने की भूल न करें।
लव टिप- धैर्य से काम लें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस हफ्ते साथी अंतरंग क्षणों का मजा लेने के लिए बेताब रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। मैरिड कपल्स अपने जीवन में रोमांस को बरकरार रखने के लिए हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल सारी दुनिया को भुलाकर बस रोमांस करने के सपनों में खोए रहेंगे। क्रश से मिलने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेंगे।
लव टिप- सुबह उठकर धरती माता तो प्रणाम करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस वीक साथी के साथ बातें कम और रोमांस ज्यादा होगा, जो दोनों के रिश्ते में एक नयापन लेकर आएगा। साथी की मनोरंजन और छेड़खानी करने की आदत जीवन को उत्साह से भर देगी। सिंगल क्रश को पहली नजर में ही दिल दे बैठेंगे। मनचाहे साथी को पाने का सपना पूरा होने की संभावना है। अपनी अंदरूनी तड़प को शांत करने के लिए गलत कदम उठाने से बचें। 
लव टिप- पक्षियों के लिए छत पर पानी भरकर रखें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस सप्ताह लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। आप जैसा साथी को बदलना चाहते थे, वे वैसे ही नए रुप में आपके सामने प्रस्तुत होंगे। स्वस्थ और रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए खुद से पहल करनी होगी, तभी साथी का रिस्पांस मिलेगा। सिंगल की आशिकी पर यकिन कर पुराना प्यार फिर से लौट सकता है। 
लव टिप- हर काम में ईमानदारी से योगदान दें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस वीक साथी रोमांस करने के मूड में रहेंगे लेकिन आपका खराब स्वास्थ्य काम खराब कर सकता है। साथी का प्यार पूजा प्रतीत होगा। उनसे आत्मिक लगाव का अनुभव करेंगे। सिंगल को क्रश की तरफ से ग्रीन सिग्नल मिलता हुआ दिखाई देगा। किसी बहाने से उनके करीब जाने की कोशिश करेंगे। कैंडल लाइट डिनर पर जाएंगे।
लव टिप- झगड़ालू स्वभाव को काबू में रखें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  इस सप्ताह साथी आपकी किसी बात को इग्नोर कर सकते हैं, जिस कारण आपसी मन-मुटाव की स्थिति बन जाएगी। दिल के मामले में सोच-समझ कर नहीं बल्कि प्यार और कोमलता से आगे बढ़ने की कोशिश करें। सिंगल अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए किसी अनजान से चैटिंग करेंगे। हर पल बस क्रश को पाने के सपनों में खोए रहेंगे।  
लव टिप- किसी गरीब को फल भेंट करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) ये सप्ताह व्यस्तता भरा रहने वाला है। साथी के साथ रोमांस करने की तो दूर की बात है, उन्हें देखने को भी तरस जाएंगे। दूर रहकर भी एक-दूसरे का पूरा ख्याल रखेंगे और इच्छाओं की पूर्ति करने का प्रयास करेंगे। सिंगल अकेलापन दूर करने के लिए दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर वालों के पास एक्स का रिश्ता आ सकता है।
लव टिप- कोई भी कदम सोच-समझकर बढ़ाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस वीक साथी लव लाइफ में प्यार का तड़का तो लगाएंगे लेकिन वो मजा नहीं आएगा, जिसकी कल्पना की थी। सिंगल क्रश के पीछे दिल के मरीज बने रहेंगे। उनकी मस्त अदाओं को देखकर खुद को रोमांस करने से रोक नहीं पाएंगे, बावलों की तरह आगे-पीछे घुमेंगे। अपने दिल की बात कहने के लिए बहुत उत्साहित रहेंगे लेकिन कह नहीं पाएंगे।
लव टिप- चंद्रमा को अर्घ्य दें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस वीक साथी रोमांस का भरपूर मजा तो देंगे पर पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर पाएंगे। कुछ तमन्नाएं अधूरी रह जाएंगी। साथी आपको स्पेशल फील करवाने के लिए कोई तोहफा दे सकते हैं। सिंगल अपना दिल बहलाने के लिए किसी से फ्लर्ट करेंगे लेकिन उसकी मोहब्बत की गर्मी पिघला देगी। जोश में होश न खोएं वर्ना लेने के देने पड़ जाएंगे।
लव टिप- देवी लक्ष्मी पर कमल के फूल चढ़ाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!