Edited By Tanuja,Updated: 18 Nov, 2026 03:03 PM

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में महिला को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस अधिकारी पर पिटबुल ने हमला कर दिया। घटना 6वीं और वॉल स्ट्रीट के चौराहे के पास हुई। कुत्ते ने अधिकारी का हाथ काट लिया। वीडियो वायरल है, लेकिन अधिकारी की चोटों और महिला की गिरफ्तारी के...
Los Angeles: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिलिस के डाउनटाउन इलाके में गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी पर पिटबुल ने हमला कर दिया। अधिकारी स्किड रो के पास एक महिला को गिरफ्तार करने पहुंचा था। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) के मुताबिक, घटना 6वीं और वॉल स्ट्रीट के चौराहे के पास हुई। हालांकि, पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई है। घटना का वीडियो यूट्यूबर रोम300एलए ने बनाया। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी महिला को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहा है और महिला ने पिटबुल की रस्सी पकड़ रखी है। दोनों के बीच खींचतान शुरू हो जाती है। इसी दौरान अधिकारी महिला के बाल खींचता दिखाई देता है।
Chaotic video captured the moment a pit bull bit a LAPD officer while he was trying to arrest a woman near skid row in downtown. LAPD said Tuesday the incident happened near 6th and Wall streets. Officials did not say why the woman was being arrested. Read more at https://t.co/7vnah7VqoW
— ABC7 Eyewitness News (@ABC7) November 17, 2026
तभी एक अन्य व्यक्ति बीच-बचाव करने पहुंचता है और कुत्ते की रस्सी पकड़ लेता है। कुत्ता लगातार भौंक रहा होता है। वह व्यक्ति बार-बार कहता सुनाई देता है, "नहीं, मैंने इसे पकड़ रखा है।" वहीं महिला अधिकारी से कहती है कि कुत्ते को छोड़ दो। वीडियो में आगे दिखता है कि पुलिस अधिकारी और महिला के बीच संघर्ष जारी रहता है। अधिकारी जैसे ही कुत्ते की रस्सी पकड़ता है, पिटबुल उस पर झपट पड़ता है और उसका हाथ काट लेता है। इस दौरान बीच-बचाव कर रहा व्यक्ति अधिकारी से कुत्ते को नुकसान नहीं पहुंचाने की गुहार लगाता है।कुछ देर बाद महिला कुत्ते के साथ वहां से भागने की कोशिश करती है। पुलिस अधिकारी उनके पीछे दौड़ता है, लेकिन पीछा करने के दौरान वह सड़क पर गिर जाता है। इसी बीच वह व्यक्ति कुत्ते की रस्सी पकड़कर वहां से भाग जाता है।
वीडियो बनाने वाले रोम300एलए ने बताया कि पूरी घटना के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे। उसने कहा कि वह यह देखकर हैरान था कि इतना कुछ उसकी आंखों के सामने हो रहा था और वह भी एक पुलिस स्टेशन के ठीक सामने।एलएपीडी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिटबुल के काटने से घायल पुलिस अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, बाद में कुत्ते का भी पता लगा लिया गया और उसे लॉस एंजिलिस पशु सेवा विभाग की हिरासत में सौंप दिया गया।