Birth Anniversary of Batukeshwar Dutt: असेंबली में गूंजी क्रांति की आवाज से लेकर गुमनामी के संघर्ष तक, जानिए देश के अमर नायक बटुकेश्वर दत्त की अनसुनी दास्तान

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 08:58 AM

birth anniversary of batukeshwar dutt

Birth Anniversary of Batukeshwar Dutt: 8 अप्रैल 1929 को दिल्ली असेंबली में बम फेंकने वाले स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त का पूरा जीवन परिचय। जानें कैसे काला पानी की सजा काटने वाले वीर को आजादी के बाद आजीविका के लिए संघर्ष करना पड़ा।

Birth Anniversary of Batukeshwar Dutt: बटुकेश्वर दत्त का जन्म 18 नवंबर, 1910 को बंगाल के ग्राम ओनाड़ी, जिला नानी बेदवान में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनका बचपन खण्डा और मौसु में भी बीता। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की लेकिन इसी दौरान माता-पिता का निधन हो गया। उनकी स्नातक स्तरीय शिक्षा कानपुर में हुई। वहीं उनकी मुलाकात भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद से हुई। इसके बाद वे ‘हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन’ से जुड़ गए और कानपुर में संगठन के लिए काम करने लगे। इसी दौरान उन्होंने बम बनाना भी सीखा।

PunjabKesari Birth Anniversary of Batukeshwar Dutt

8 अप्रैल, 1929 को दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा में उन्होंने भगत सिंह के साथ ब्रिटिश सरकार के दमनकारी रवैये का विरोध करने के लिए धुएं वाला बम फेंका। उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि पर्चों और नारों के माध्यम से अपनी बात पहुंचाना था। इस घटना के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 12 जून, 1929 को उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

दत्त को काला पानी की जेल भेज दिया गया, जहां उन्होंने 1933 और 1937 में ऐतिहासिक भूख हड़ताल की। 1937 में उन्हें सैल्यूलर जेल से पटना के बांकीपुर केंद्रीय कारागार लाया गया और 1938 में रिहा कर दिया गया। जेल में उन्हें टी.बी. हो गई। बाद में वे ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ से जुड़े, जिसके चलते उन्हें फिर गिरफ्तार किया गया और 1945 में रिहाई मिली।

देश आजाद होने के बाद नवंबर 1947 में उन्होंने अंजलि दत्त से विवाह किया और पटना में रहने लगे लेकिन आजादी के बाद उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्हें आजीविका के लिए कभी सिगरेट कम्पनी का एजैंट बनना पड़ा, तो कभी डबलरोटी बनाने का काम करना पड़ा। उन्होंने पटना में बस चलाने के लिए परमिट मांगा तो कमिश्नर ने उनसे स्वतंत्रता सेनानी होने का प्रमाण मांगा। राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने खेद जताया और कमिश्नर ने माफी मांगी।

1964 में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। पटना के सरकारी अस्पताल में उचित मदद न मिलने पर उनके मित्र चमन लाल ने एक भावुक लेख लिखा। तब केंद्रीय गृहमंत्री गुलजारी लाल नंदा और पंजाब के मंत्री भीम लाल सच्चर ने उनकी सहायता की पहल की। 22 नवंबर, 1964 को उन्हें दिल्ली लाकर सफदरजंग अस्पताल के बाद एम्स में भर्ती कराया गया, जहां कैंसर होने का पता चला।

पंजाब के मुख्यमंत्री रामकिशन से मुलाकात के दौरान दत्त ने अंतिम इच्छा जताई कि उनका अंतिम संस्कार मित्र भगत सिंह की समाधि के पास किया जाए। 20/21 जुलाई 1965 की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी इच्छा के अनुसार हुसैनीवाला में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

PunjabKesari Birth Anniversary of Batukeshwar Dutt

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!