Budh Transit 2024: 20 फरवरी को बुध करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन 6 राशियों को होगा धन लाभ

Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Feb, 2024 07:21 AM

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि और पढ़ाई के कारक ग्रह हैं। बुध का गोचर 20 फरवरी को कुम्भ राशि में होना शुरू होगा। कुम्भ राशि में बुध का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि और पढ़ाई के कारक ग्रह हैं। बुध का गोचर 20 फरवरी को कुम्भ राशि में होना शुरू होगा। कुम्भ राशि में बुध का ये गोचर 6 राशियों के लिए बेहद ही शुभ है। आज हम बात करेंगे ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनको इसका भरपूर फायदा मिलने जा रहा है।

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। तीसरा भाव पराक्रम का और छठा भाव रोग, ऋण और शत्रु का भाव है। इन दोनों भावों के स्वामी शुभ गोचर में चले जाएंगे। ये ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। कर्म दसवें भाव से आय ग्यारहवें भाव से आती है। ये गोचर आपके लिए बेहद ही शुभ है। ये मेष राशि के जातकों के लिए आय में वृद्धि का काम करेंगे। अगर प्रमोशन रुकी हुई है तो वहा पर आपको प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। बुध यहां से बैठकर पांचवी दृष्टि को एक्टिवेट करेंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। अगर किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपको बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर होगा दसवें भाव में। इनके लिए बुध धन स्थान के स्वामी हैं। धन स्थान के स्वामी और बुध स्थान के स्वामी का गोचर जब दशम स्थान में होगा तो निश्चित तौर पर कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार और धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। दशम के स्वामी शुभ गोचर में हैं तो संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए ये राशि के स्वामी हैं। राशि के स्वामी का छठे भाव में जाकर शुभ गोचर में चले जाना आपके लिए बहुत बढ़िया है। बुध की कन्या राशि छठे भाव में चली जाती है। यहां पर बुध उच्च के हो जाते हैं। बुध कन्या राशि वालों के लिए कर्म और राशि के स्वामी हैं। खुद को काफी स्वस्थ फील करेंगे और हर काम को बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे। कारोबार में भी बढ़िया फल मिलेगा।

कर्क राशि: मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर होगा अष्टम भाव में। कर्क राशि के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। बारहवें भाव से विदेश यात्रा का विचार किया जाता है। अगर कोई यात्रा कर रहे हैं तो वो आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगी। पराक्रम वाले भाव के स्वामी शुभ गोचर में चले जाएंगे। सातवीं दृष्टि पड़ती है धन स्थान के ऊपर।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। ये तरक्की का भाव होता है। जब ये शुभ गोचर में चले जाएंगे तो आपके लिए चौथे भाव में गोचर करेंगे। बुध की दृष्टि दशम भाव के ऊपर पड़ेगी। कर्म और कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रमोशन भी होने की सम्भावना है।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए ये गोचर दूसरे भाव में होगा। ये धन स्थान है। धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। मकर राशि के लिए बुध भाग्य स्थान के स्वामी हैं। भाग्य भी साथ देता हुआ नजर आएगी। धार्मिक यात्रा भी इस दौरान कर सकते हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728n

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!