राशि के अनुसार करें मंत्रों का उच्चारण, होंगे अनेको फायदे

Edited By Updated: 17 Jan, 2018 04:24 PM

chant mantra according to the zodiac sign will give many benefits

ज्योतिष शास्त्र में राशियों का विशेष महत्त्व होता हैं। राशि से ही व्यक्ति के भाग्य, व्यवहार और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि के लिए एक विशेष मंत्र का उल्लेख किया गया हैं।

ज्योतिष शास्त्र में राशियों का विशेष महत्त्व होता हैं। राशि से ही व्यक्ति के भाग्य, व्यवहार और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि के लिए एक विशेष मंत्र का उल्लेख किया गया हैं। ये शक्तिशाली मंत्र काफी प्रभावपूर्ण होते हैं। मंत्र की शक्ति का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता हैं की प्राचिनकाल में रावण ने भी इन मंत्रो से भगवान शिव को प्रसन्न कर किया था। ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों के लिए एक-एक खास मंत्र दिया गया हैं। यदि जातक अपनी राशि के लिए बताए गए मंत्र का सही तरह से और विधिवत उच्चारण करता हैं तो उसके जीवन की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। तो आईए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कौन सी राशि के लिए कौन सा मंत्र उपयुक्त है।

 

मेष राशि- इस राशि के जातक को "ऊं ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:" मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का उच्चारण गुरुवार के दिन करने से अधिक लाभ मिलता हैं। ये मंत्र धन संबंधित समस्याओं को हल करने में सहायता करता है।

 

वृष राशि- वृष राशि के जातकों को "ऊं गौपालायै उत्तर ध्वजाय नम:" मंत्र का उच्चारण करने से लाभ मिलता हैं। इस मंत्र का जाप करने से प्रेम संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक "ऊं क्लीं कृष्णायै नम:" मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से किस्मत प्रबल होती है और विवाह संबधित समस्या भी खत्म होती है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को "ऊं हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम:" मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि वाले गुरुवार के दिन "ऊं क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारायै नम:" मंत्र का जाप करें ऐसा करने से स्वास्थ अच्छा रहेता है।


कन्या राशि- कन्या राशि वालों को मंगलवार के दिन "ऊं नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:" मंत्र का जाप करने से अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है।


तुला राशि- तुला राशि वालो को "ऊँ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम:" का जाप करने से जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।


वृश्चिक राशि- गुरुवार के दिन "ऊँ नारायणाय सुरसिंहायै नम:" का जाप करने से वृश्चिक राशि के जातकों को काफी लाभ मिलता हैं।


धनु राशि- धनु राशि वालो के लिए "ऊँ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम:" मंत्र लाभकारी होता हैं। 


मकर राशि- मकर राशि वाले सुखी जीवन के लिए "ऊँ श्रीं वत्सलायै नम:" का जाप करना चाहिए।


कुंभ राशि- "श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:" के उच्चारण से कुंभ राशि वालों को फायदा ही फायदा होता है।


मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए "ऊं क्लीं उद्धृाताय उद्धारिणे नम:" मंत्र शुभ माना जाता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!