Chhath Puja 2026: अंडमान एवं निकोबार में छठ उत्सव में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 10:08 AM

chhath puja 2026

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के समुद्र तट पर आयोजित भव्य महापर्व छठ पूजा कार्यक्रम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री एवं अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के प्रभारी जय प्रकाश (जेपी) ने सहभागिता की।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के समुद्र तट पर आयोजित भव्य महापर्व छठ पूजा कार्यक्रम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री एवं अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के प्रभारी जय प्रकाश (जेपी) ने सहभागिता की। 

इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर देश की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और प्रत्येक नागरिक के मंगलमय जीवन की कामना की। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, मुख्य सचिव ज्ञानेश भारती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर जय प्रकाश ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, समर्पण, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देने वाला महान लोकपर्व है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!